Coronavirus: फिर से रिलीज होगी अंग्रेजी मीडियम, डायरेक्टर होमी अदजानिया का सोशल मीडिया पर पोस्ट

Coronavirus की वजह से बॉलीवुड में कई फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है तो कुछ फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. 13 मार्च को रिलीज हुई फिल्म अंग्रेजी मीडियम को भी कोरोना वायरस के कारण नुकसान झेलना पड़ रहा है.

Angrezi Medium will rerelease again: कोरोना वायरस की वजह से बॉलीवुड में कई फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है तो कुछ फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. 13 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ को भी कोरोना वायरस के कारण नुकसान झेलना पड़ रहा है. कई राज्यों में सिनेमाघरों को बंद रखने का ऐलान किया गया है, जिसका असर सीधा फिल्म की कमाई पर पड़ रहा है.

कोरोना वायरस के चलते केरल, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में कई फिल्म थिएटरों को बंद कर दिया गया है. ऐसा होने से फिल्म की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही है. अंग्रेजी मीडियम ने अपने पहले दिन सिर्फ 4.03 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो कि उम्मीद से बहुत कम है. इसके चलते फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वे सब कुछ नॉर्मल होने के बाद फिल्म को दोबारा से रिलीज करेंगे.

फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अधिकारियों का अगला नोटिस आने तक आधी रात से भारत में सभी सिनेमा हॉल बंद हो जाएंगे. जब सब सुरक्षित होंगे तब हम अंग्रेजी मीडियम फिर से रिलीज करेंगे. तब तक अपना ध्यान रखें और एक-दूसरे के प्रति दया दिखाएं.’

‘अंग्रेजी मीडियम’ की कहानी बाप-बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पर्दे पर इरफान और राधिका मदन ने निभाया है. इस फिल्म में दीपक डोबरियाल, डिंपल कपाड़िया, रणवीर शौरी और करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >