Dipika Kakar Pregnant: दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका कक्कड़! पति शोएब संग बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ एक बार फिर सुर्खियों में है. जी हां बीते दिनों एक्ट्रेस को झलक दिखला जा 11 के सेट पर अपने बेटे रूहान के साथ स्पॉट किया गया. जहां फैंस ने उनका बेबी बंप देखा. फिर क्या था दूसरी बार मां बनने के लिए फैंस ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी.

टीवी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक दीपिका कक्कड़ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई सारे सीरियल्स और रियालिटी शोज में भाग लिया है. वह बिग बॉस की विनर भी रह चुकी हैं.

हाल ही में दीपकिा कक्कड़ मां बनी है और उन्होंने प्यारे से बेटे रूहान को जन्म दिया है. बेबी का ख्याल रखने के लिए उन्होंने अपने काम से ब्रेक लिया है.

बीते दिनों एक्ट्रेस को झलक दिखला जा 11 के सेट पर रूहान के साथ स्पॉट किया गया. यहां वो अपने पति शोएब इब्राहिम को सपोर्ट करने के लिए पहुंची थी.

पैपराजी को पोज देते हुए जहां दीपिका कक्कड़ लाल अनारकली ड्रेस में नजर आईं. वहीं शोएब ने ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी थी, जबकि रुहान एक व्हाइट ड्रेस में थे.

जैसे ही दीपिका ने कैमरे के सामने पोज दिया, फैंस की नजर तुरंत उनके बेबी बंप पर पड़ी और उन्हें लगा कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं. उनके चेहरे पर अलग ही चमक थी.

एक यूजर ने लिखा, “क्या वह अपनी दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं?” एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्या वह दोबारा मां बनने वाली हैं…अगर हां तो बधाई हो.. रूहान का छोटा भाई और बहन जल्द ही आने वाला है”

Also Read: Dipika Kakar ने फाइनली अपने बेटे का चेहरा किया Reveal, आप भी देखें रुहान की क्यूट फोटोज, VIDEO

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने 22 फरवरी, 2018 को एक दूसरे संग शादी रचाई थी. पांच साल बाद, उन्हें रुहान का आशीर्वाद मिला. कपल अक्सर अपने ब्लॉग्स से फैंस को अपनी डेली रुटीन दिखाते हैं.

दीपिका की दूसरी बार मां बनने की खबरों ने फैंस के बीच उत्सुकता और उत्साह बढ़ा दिया है, हालांकि कपल की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

झलक दिखला जा 11 की बात करें तो इस साल शिव ठाकरे, शोएब इब्राहिम, श्रीराम चंद्रा, संगीता फोगाट, तनीषा मुखर्जी, करुणा पांडे, अंजलि आनंद, अद्रिजा सिन्हा, आमिर अली, उर्वशी ढोलकिया, विवेक दहिया, राजीव ठाकुर ने प्रतियोगी के रूप में एंट्री की थी. बाद में, हमने वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी मनीषा रानी, ​​सागर पारेख, धनश्री वर्मा और निखिता गांधी को वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश करते देखा.

Also Read: Dipika Kakar ने ननद को दिया इतना महंगा गिफ्ट, तोहफा देखते ही फूट-फूटकर रोने लगी Saba Ibrahim

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >