Dipika Kakar को कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, बेबी बॉय को लेकर आया बड़ा अपडेट, फैंस बोले- नाम बता…

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बीते 21 जून को बेबी बॉय को जन्म दिया है. डिलीवरी के इतने दिन बाद भी एक्ट्रेस अबतक अस्पताल में ही भर्ती है. उन्हें और उनके बेबी को लेकर फैंस परेशान है और पूछ रहे हैं कि घर कब आएंगे आप लोग.

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पेरेंटहुड क्लब में एंटर कर चुके हैं. ‘ससुराल सिमर का’ के सितारे 21 जून, 2023 को एक बच्चे के माता-पिता बने. एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है. शोएब ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा, “अलहम्दुलिल्लज आज 21 जून 2023 की सुबह हमें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है. यह प्रीमैच्‍योर बेबी है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है”. हालांकि डिलीवरी के इतने दिन बाद भी अबतक एक्ट्रेस और उनका बेबी अस्पताल में ही भर्ती है. उन्हें छुट्टी नहीं मिली है. जिसके बाद फैंस परेशान हो रहे हैं और अदाकारा के कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के सवालों की बौछार कर रहे है.

दीपिका अभी तक अस्पताल में हैं भर्ती

दरअसल दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है, ये एक प्रीमैच्योर डिलीवरी थी. जिसकी वजह से बच्चे को इनक्यूबेटर में रखा गया था. हालांकि बेबी का जन्म आठ महीने में ही हुआ था, उनका ध्यान डॉक्टर्स रख रहे हैं. शोएब ने एक ब्लॉग में कहा कि “दिन-ब-दिन बच्चे में बहुत सुधार हो रहा है. दीपिका के डिस्चार्ज होने में देरी का एकमात्र कारण यह है कि उन्हें बच्चे को अपना दूध पिलाना है. हालांकि डॉक्टर ने कहा कि हम दीपिका को घर ले जा सकते हैं, लेकिन आप सब तो जानते हैं कि हम मीरा रोड में रहते हैं और अस्पताल बांद्रा में है, इसमें बहुत समय लगेगा. दिन में तीन बार दूध पहुंचाना संभव नहीं है. इसीलिए हम अभी भी यहां हैं.”

फैंस को हो रही है दीपिका की चिंता

दीपिका कक्कड़ और उनके न्यूबॉर्न बेबी को लेकर फैंस को काफी चिंता है. एक यूजर ने लिखा, ”दीपिका जी आप ठीक तो हैं ना.. जल्दी बेबी की कोई अपडेट शेयर करों… नाम और फेस जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”न यूट्यूब पर नया ब्लॉग न ही इंस्टाग्राम पर कोई अपडेट्स आप कहां हैं… आपके फैंस इंतजार कर रहे हैं”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”बेबी बॉय का चेहरा कब दिखाओगी.. कब नन्हा शहजादा डिस्चार्ज होगा”.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से निकलने के बाद इस शख्स को मिस कर रही हैं ‘सई’, बोली- मेरे साथ हमेशा…
बेटे को लेकर एक्साइटेड हैं दीपिका

दीपिका कक्कड़ ने ब्लॉग में कहा था, ईद के दिन मुझे मेरी सबसे अच्छी ईदी मिली. डॉक्टर ने ‘कंगारू टच’ शुरू करने की सलाह दी. जिसमें अब मैं अपने बेबी को पास में रख सकती हूं, मैं इसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती. जब मैंने उन्हें अपने पास रखा, तो वह सो रहा था, कुछ इशारे कर रहा था, यह बहुत जबरदस्त था. मैं अपनी मम्मी बनने के पल को खूब ज्यादा एंजॉय कर रही हूं. हालांकि अब बेबी एनआईसीयू से बाहर आ चुका है और जल्द ही कपल उन्हें घर ले जाएंगे और नाम रिवील करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >