Dipika Kakar का उनके पहले पति संग क्यों हुआ था तलाक, जानें रौनक सैमसन अब क्या करते हैं काम, देखिये उनकी फोटोज

Dipika Kakar First Husband: दीपिका कक्कड़ इन-दिनों प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस के पति शोएब उनका काफी ख्याल रख रहे हैं. ऐसे में क्या आपको पता है कि शोएब दीपिका के पहले नहीं बल्कि दूसरे पति है. जी हां दीपिका के पहले पति का नाम रौनक सैमसन था. आईये जानते हैं दोनों का तलाक क्यों हुआ…

Dipika Kakar First Husband: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है. कपल अपने ब्लॉग के जरिए अक्सर फैंस को अपनी डे-टूडे लाइफ की जुड़ी डिटेल्स शेयर करते हैं. बीते दिनों शोएब ने दीपिका के लिए इफ्तारी भी बनाई थी. एक्ट्रेस ने ससुराल सिमर का, बिग बॉस, कहां हम कहां तुम जैसे कई सीरियल्स में काम किया है. हालांकि इन-दिनों दीपिका घर में अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं. ऐसे में क्या आपको पता है कि शोएब इब्राहिम से पहले दीपिका की एक और शादी हो चुकी थी. जी हां एक्ट्रेस ने रौनक सैमसन नाम के शख्स से शादी रचाई थी. हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया और फिर उन्होंने शोएब से दूसरी शादी की.

आजकल क्या करते हैं दीपिका कक्कड़ के पति

दीपिका कक्कड़ के पहले पति रौनक सैमसन पेशे से एक पायलट हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका और रोनक की पहली मुलाकात एयरलाइन में ही हुई थी. जहां एक्ट्रेस एयर होस्टेस थी और वह पायलट. बाद दोनों एक दूसरे संग रहने लगे और प्यार हो गया. कपल ने साल 2011 में एक दूसरे संग शादी कर ली. पांच साल तक वो अच्छे से साथ रहे, बाद में दोनों ने 2017 में एक दूसरे संग तलाक ले किया. दीपिका ने भी फिर एयरलाइन की नौकरी छोड़ दी और एक्टिंग फील्ड में आ गई. हालांकि अब रौनक ने भी ये जॉब छोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर वह काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर करते रहते हैं.

दीपिका कक्कड़ और रौनक का क्यों हुआ तलाक

दीपिका कक्कड़ और रौनल रैमसन की तलाक के बारे में सभी जानना चाहते थे. कई लोगों का तो ये तक कहना था कि शोएब इब्राहिम की वजह से दीपिका ने उनसे अलग होना का फैसला किया था. हालांकि एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका और रौनल का रिलेशनशिप समय के साथ मारपीट में बदल गया था और वो ये सब बर्दाशत नहीं कर सकती थी. इसलिए अलग होना ही बेहतर था.

Also Read: Bholaa की सक्सेस पर राजकुमार संतोषी ने तोड़ी चुप्पी कहा, अजय देवगन पर के सिर पर कभी भी सफलता…
दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम की लव स्टोरी

दरअसल, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की लव स्टोरी काफी खास है. दोनों की मुलाकात ससुराल सिमर का के सेट पर हुई और फिर उनमें दोस्ती हो गई. जिसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. कपल ने एक-दूसरे को 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और 22 फरवरी 2018 को उन्होंने शादी कर लिया. शादी के लिए एक्ट्रेस ने इस्लाम धर्म अपनाया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >