बेटे को जन्म देने के 9 दिन बाद भी क्यों हैं अस्पताल में भर्ती हैं Dipika Kakar, पापा शोएब बोले- बेबी को अभी..

शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में खुलासा किया है कि डिलीवरी के इतने दिन बाद भी दीपिका कक्कड़ को अस्पताल से छुट्टी क्यों नहीं मिल रही है. इसके अलावा उन्होंने अपने न्यू बोर्न बेबी की फोटो परिवार वालों को दिखाई.

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ बीते 21 जून को माता-पिता बन गये हैं. दीपिका ने बेटे को जन्म दिया है. एक्टर ने इस खुशखबरी को शेयर करते हुए कहा, “अलहम्दुलिल्लज आज 21 जून 2023 की सुब��� हमें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है. यह प्रीमैच्‍योर बेबी है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है”. अब एक्टर ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में फैंस को बताया कि आखिरकार उस दिन क्या हुआ था. दीपिका को कैसे अस्पताल ले गये और कैसे हमारा बेबी इस दुनिया में आया.

बेबी को लेकर शोएब ने कही ये बातें

शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब ब्लॉग में बताया कि दीपिका को लगभग 1 बजे प्रेग्नेंसी का दर्द उठा था. उन्होंने कहा, ‘यह पूरा फिल्मी सीन था और हम उन्हें अस्पताल ले गए.’ जब बेबी इस दुनिया में आ गया था, तो शोएब इमोशनल हो गये और उन्होंने सभी घरवालों और दोस्तों को ये खुशखबरी दी. एक्टर के दोस्त ने उन्हें ढेर सारी मिठाईयां भी खिलाई. रिकवरी रूम से बाहर आते हुए दीपिका ने कहा, ”बेबी का रोना सबसे अच्छी चीज है जिसे आप अपने जीवन में सुन सकते हैं. वह बहुत ज़ोर-ज़ोर से चिल्ला रहा था.

शोएब की अम्मी हुई इमोशनल

अस्पताल में शोएब की बहन सबा और उनके पति सनी भी मौजूद थे. शोएब की टीम, जो उनके परिवार का हिस्सा हैं, वे सभी इस खुशखबरी से काफी खुश दिखे. जैसे ही रेहान आया, वह बेबी को देखना चाहता था. हालांकि छोटू अभी इनक्यूबेटर में है. शोएब की मां ने दीपिका से मुलाकात की और रोने लगी. अम्मी बोली- “तुम्हें अंदाजा नहीं है कि तुमने हमें कितनी खुशी दी है.” उन्होंने यह भी कहा कि यह खुशखबरी सुनकर शोएब के पिता बहुत रोए थे. शोएब ने अपनी मां को बच्चे की तस्वीरें भी दिखाईं. वह बच्चे की तस्वीरों को चूमती रही और खिलखिलाती रही.

Also Read: Shoaib Ibrahim ने बेटे के नाम का किया खुलासा, बताया कब दीपिका कक्कड़ और छोटू बेबी को ले जाएंगे घर, VIDEO
शोएब ने बताया क्यों अभी तक अस्पताल में हैं दीपिका

शोएब ने कहा कि “दिन-ब-दिन बच्चे में बहुत सुधार हो रहा है. दीपिका के डिस्चार्ज होने में देरी का एकमात्र कारण यह है कि उन्हें बच्चे को अपना दूध पिलाना है. हालांकि डॉक्टर ने कहा कि हम इसे ला सकते हैं, लेकिन हम मीरा रोड में रहते हैं और अस्पताल बांद्रा में है, इसमें बहुत समय लगेगा. दिन में तीन बार दूध पहुंचाना संभव नहीं है. इसीलिए हम अभी भी यहां हैं. ”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >