लीप से पहले प्रार्थना की ऐसे होगी मौत, इस शख्स ने बदली अनुपमा की किस्मत

Anupama: अनुपमा में प्रेम, प्रेरणा और राही के बीच रिश्तों को लेकर बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. प्रेरणा अपने प्यार का सच बताती है, जिस पर अनुपमा नाराज हो जाती है. राही प्रेम पर भरोसा जताती है.

Anupama: शो अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, प्रेरणा से दिल्ली में हुई घटना के बारे में सवाल करती है. तब प्रेरणा सच बताती है कि उसके मन में प्रेम के लिए फीलिंग हैं. यह सुनकर अनु हैरान रह जाती है. वहीं परी, अनुपमा को परेशान नहीं होने के लिए कहती. सच्चाई जानने के बाद अनुपमा सीधे पूछती है कि क्या प्रेम भी प्रेरणा से प्यार करता है. इस पर प्रेरणा साफ कहती है कि प्रेम उससे बिल्कुल प्यार नहीं करता और वह उसका चेहरा भी देखना नहीं चाहता. इसके बाद अनुपमा उसे समझाती है कि राही ने उस पर भरोसा किया था और उसे अपना करीबी दोस्त माना था, फिर भी उसने ऐसा क्यों किया.

प्रेरणा के प्यार को अनुपमा ने बताया गलत

प्रेरणा अपनी बात रखते हुए कहती है कि उसने राही के बारे में सोचा था, लेकिन वह प्रेम के लिए अपनी फीलिंग पर काबू नहीं रख सकी. अनुपमा इस बात से सहमत नहीं होती. वह साफ शब्दों में कहती है कि किसी दूसरी महिला के पति से प्यार करना बिल्कुल गलत है. इस दौरान प्रेम भी कहता है कि उसने कभी प्रेरणा को ऐसी उम्मीद नहीं दी. जब राही को यह सब पता चलता है तो प्रेम उससे माफी मांगता है और कहता है कि उसने उससे सच छिपाकर गलती की. प्रेरणा भी साफ करती है कि उसकी फीलिंग एकतरफा हैं और प्रेम ने कभी उसे बढ़ावा नहीं दिया. राही कहती है कि उसे प्रेम पर पूरा भरोसा है और प्रेरणा को उसकी तरफ से सफाई देने की जरूरत नहीं है.

ऐसे होगी प्रार्थना की मौत

अनुपमा, राही और प्रेम को रिश्ते में ईमानदारी की अहमियत समझाती है. अनुपमा प्रेरणा को घर छोड़ने के लिए भी कह देती है, लेकिन प्रेरणा उससे एक मौका देने की बात कहता है. हालांकि राही, प्रेरणा पर भरोसा जताती है. अनु उसे अपने अनुभव याद दिलाकर सावधान रहने को कहती है, लेकिन राही अपने फैसले पर कायम रहती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रार्थना मंदिर जाने की बात करती है और कहती है कि अनुपमा उसके साथ जाएगी. रास्ते में अचानक तेज रफ्तार ट्रक आता है. प्रार्थना, अनु को बचाने के लिए उसे धक्का दे देती है, लेकिन खुद ट्रक की चपेट में आ जाती है.

यह भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ में सचिन त्यागी की एंट्री, अनु की जिंदगी में आएगा नया प्यार?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >