आज से शुरू होगी धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग, जानिए क्या रहने वाला है प्राइस?

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आज यानी 7 मार्च को रिलीज हो गया है. आज से ही भारत में फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग शुरू होगी. जानिए क्या है रहने वाली है टिकट की प्राइस?

Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉलीवुड में इन दिनों बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. खासकर जब बात रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 की हो, तो फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाती है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और रिलीज से पहले ही इसका क्रेज देखने को मिल रहा है. अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है.

कब से शुरू होगी एडवांस बुकिंग?

फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च यानी शनिवार को सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर रिलीज किया जाएगा. ट्रेलर रिलीज के साथ ही भारत में इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू होने वाली है. रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर के सिनेमाघरों और बड़े मल्टीप्लेक्स में 7 मार्च से ही टिकटों की बिक्री शुरू कर दी जाएगी. बताया जा रहा है कि फिल्म का फाइनल सेंसर सर्टिफिकेट आने से पहले ही अस्थायी सर्टिफिकेट के आधार पर टिकट बिक्री शुरू हो सकती है. वहीं विदेशों में खासकर अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और वहां इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

धुरंधर पार्ट 2 का ट्रेलर यहां देखें

पहले दिन की कमाई को लेकर बड़ी उम्मीद

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. इसी वजह से कई सिनेमाघरों में टिकट की कीमतें भी ज्यादा रखी जा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ जगहों पर टिकट “सुपर ब्लॉकबस्टर प्लस” कैटेगरी में बेची जा रही हैं, जिनकी कीमत सामान्य से करीब 10 से 25 फीसदी ज्यादा हो सकती है. करीब चार घंटे लंबी बताई जा रही इस फिल्म से मेकर्स को बड़ी ओपनिंग की उम्मीद है. रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर 2’ पहले दिन 75 करोड़ से 90 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है.

पहले पार्ट ने मचाया था धमाल

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म धुरंधर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए थे. पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 900 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 1300 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया था. अब दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह के किरदार हमजा अल मजारी की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा. यही वजह है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, रणवीर सिंह ने खुद किया अनाउंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >