‘पावर स्टार’ के लिए इशारों-इशारों में ये क्या कह गयीं डिंपल सिंह? दोस्ती या कुछ और

Dimple About Pawan Singh: डिंपल सिंह ने पवन सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर साफ कहा कि एक हाथ से ताली नहीं बजती है. साथ ही पवन सिंह पर सपोर्ट न करने का भी आरोप लगाया. हाल ही में पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे हैं. पढे़ं पूरी स्टोरी…

Dimple About Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री में पावर स्टार के नाम से मशहूर एक्टर व सिंगर पवन सिंह लगातार किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में रहते हैं. इनदिनों वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इन सब के बीच भोजपुर मॉडल व एक्ट्रेस डिंपल सिंह ने पवन सिंह से अपनी नाराजगी के पीछे की वजह बताई है. उन्होंने साफ कहा कि रिश्ते में एक हाथ से ताली नहीं बजती. इशारों ही इशारों में डिंपल ने पवन सिंह पर तंज कसा है.

“मैं उनसे नाराज चल रही”

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें डिंपल सिंह किसी पोडकास्ट में दिख रही हैं. गेस्ट ने पवन सिंह और उनके बीच के रिश्तों की खटास को लेकर सवाल किया तो डिंपल ने सीधे शब्दों में कहा, “मैं उनसे नाराज चल रही हूं, क्योंकि कोई रिश्ता होता है, चाहे वो दोस्ती का हो या किसी फैमिली का तो उसमें एक हाथ से ताली नहीं बजती हैं. दोनों हाथ का यूज होता है.”

अच्छी दोस्त रही, लेकिन सपोर्ट नहीं

द 50 में एविक्शन के बाद भी डिंपल सिंह ने पवन सिंह पर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए दुख देने वाली बात है क्योंकि मैं उनकी बहुत अच्छी दोस्त रही हूं और वो भी, लेकिन शो में सपोर्ट न करने का फैसला गलत था. मुझे आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, मनोज तिवारी, और निरहुआ समेत कई स्टार्स ने सपोर्ट किया. अगर मैं शो में थोड़ा और समय रुक भी जाती तो तब भी वे मुझे सपोर्ट नहीं करते.

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन से पहले हार्दिक से मिलने पहुंची GF माहिका, क्रिकेटर को बताया लाइफ का मैन ऑफ द मैच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >