Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका एक वायरल बयान है, जो उन्होंने अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान दिया. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में दिलजीत विरोध करने वालों को जवाब देते नजर आ रहे हैं. उनके इस अंदाज ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है.
कॉन्सर्ट में हुआ विरोध
इन दिनों दिलजीत दोसांझ अपने ‘Aura World Tour’ को लेकर दुनियाभर में परफॉर्म कर रहे हैं। उनके शोज में हजारों की भीड़ उमड़ रही है. इसी बीच एक इंटरनेशनल कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोग झंडे लेकर विरोध करते दिखाई दिए. बताया जा रहा है कि कुछ लोग दिलजीत के हालिया इंटरव्यू और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स पर उनकी मौजूदगी को लेकर नाराज थे.
विरोध के बीच दिलजीत ने स्टेज से ही अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वह जहां भी जाते हैं, वहां पंजाब और पंजाबी संस्कृति की बात करते हैं. उनका कहना था कि उन्होंने कभी अपने गानों या खुद को प्रमोट करने की कोशिश नहीं की, बल्कि हमेशा अपने राज्य और संस्कृति को दुनिया के सामने रखने का काम किया है.
दिलजीत ने गुस्से में कहा, “जितने झंडे दिखाने हैं दिखाओ, मैं फिर भी पंजाब की बात करता रहूंगा.” उनका यह बयान सुनते ही कॉन्सर्ट में मौजूद फैंस जोर-जोर से चिल्लाने लगे और तालियां बजाने लगे.
पहले भी विवादों में रह चुके हैं दिलजीत
यह पहली बार नहीं है जब दिलजीत दोसांझ किसी विवाद को लेकर चर्चा में आए हों. इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर उनके बयान और गतिविधियां बहस का विषय बन चुकी हैं. कुछ समय पहले उनकी फिल्म Border 2 को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी. उस दौरान ऐसी खबरें सामने आई थीं कि विवादों की वजह से उन्हें फिल्म से हटाया जा सकता है, हालांकि बाद में ऐसा कुछ नहीं हुआ.
दिलजीत दोसांझ अपनी बेबाक राय और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. यही वजह है कि उनके फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं, जबकि आलोचक अक्सर उनके बयानों पर सवाल उठाते रहते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज, तीन हसीनाओं के बीच फंसे आयुष्मान खुराना
