Dilip Joshi Net Worth: दयाबेन के TMKOC छोड़ने का जेठालाल को हुआ बड़ा फायदा! कमाई के मामले में इतने आगे निकले एक्टर

Dilip Joshi Net Worth: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी और दयाबेन यानी दिशा वकानी ने टेलीविजन इंडस्ट्री में बहुत सफलता हासिल की है. इन दोनों के बेस्ट कॉमिक टाइमिंग, जबरदस्त एक्टिंग और कॉमेडी ने लाखों लोगों के दिल जीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दया में के शो छोड़ते ही जेठालाल की कमाई में कितनी तेजी आई है?

Dilip Joshi Net Worth: दिशा वकानी ने 9 सालों तक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘दयाबेन’ का किरदार बखूबी निभाया. उनके इस किरदार पर दर्शकों ने भर-भरकर प्यार लुटाया है. आज भी फैंस उनकी वापसी के लिए एक टक नजर बिछाए बैठे हैं. वहीं, उनके ऑन-स्क्रीन पति ‘जेठालाल’ का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी आज भी दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आए हैं. शो के हालिया एपिसोड में टप्पू-सोनू की शादी ने टीआरपी बढ़ाई. हालांकि, बाद में खुलासा होता है कि दोनों ने अपने दोस्त के लिए यह नाटक किया था, जिसके बाद जेठालाल और भिड़े का परिवार आखिरकार राहत की सांस लेता है. दया की एग्जिट से जेठालाल की कमाई में क्या फायदा हुआ है, आइए जानते हैं.

दया के शो छोड़ते ही जेठालाल की नेटवर्थ में 135% इजाफा

न्यूज18 की रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशा वकानी के समय दिलीप जोशी की कुल नेटवर्थ 20 करोड़ रुपये थी. वहीं, दिशा के शो छोड़ने के बाद उनकी नेटवर्थ में 135% इजाफा हुआ और आज उनकी कुल संपत्ति 47 करोड़ रुपये है. एक्टर एक एपिसोड का 1.5 लाख रुपये चार्ज करते हैं. उनके पास ऑडी Q7, प्रीमियम एसयूवी, टोयोटा इनोवा के अलावा KIA सोनेट सबकॉम्पैक्ट SUV भी है. मुंबई के गोरेगांव में उनका एक आलिशान घर है, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये है. इन रिपोर्ट्स पड़ता है कि दयाबेन यानी दिशा वकानी के शो छोड़ने का सबसे ज्यादा फायदा दिलीप जोशी को हुआ है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

दिशा वकानी नेट वर्थ

दिशा वकानी ने 2017 में मैटरनिटी लीव लिया था, उसके बाद वह अभी तक पर्दे पर नजर नहीं आई हैं. इस शो से पहले उन्होंने कई फिल्मों और धारावाहिक में काम किया है. अगर बात करें उनकी कमाई की, तो उस वक्त वह इस शो की सबसे ज्यादा अमीर एक्ट्रेस थी. बॉलीवुड शादी डॉट कॉम के अनुसार, वह एक एपिसोड का 1.5 लाख रुपये फीस लेती थी और उनकी कुल संपत्ति 37 करोड़ रुपये है. उनके पास एक ऑडी Q7 और लग्जरी एसयूवी कार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >