Salman Khan के सिक्योरिटी ने क्या विक्की कौशल को दिया था धक्का, बॉडीगार्ड शेरा ने बताया सच

Salman Khan: कुछ महीनों पहले सलमान खान और विक्की कौशल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें देखा गया था कि भाईजान के बॉडीगार्ड ने छावा एक्टर को धक्का दिया था. अब शेरा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि सच क्या है.

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. सभी भाईजान से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात जानना चाहते हैं. एक समय था जब उनके चाहने वाले जानना चाहते थे कि वह कब शादी करेंगे. अब उनके बॉडीगार्ड शेरा ने बताया कि एक्टर क्यों अब तक सिंगर हैं.

क्यों अब तक सिंगल है सलमान खान

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा से पूछा गया कि सलमान इसलिए अब तक सिंगल है, क्योंकि शेरा उन्हें किसी के करीब नहीं आने देता. इसपर जूम टीवी संग बात करते हुए उन्होंने कहा, ”मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता. भाई का जब दिल करेगा शादी करने का, वो कर लेंगे.”

क्या इवेंट के दौरान विक्की कौशल को सलमान खान के सिक्योरिटी वालों ने दिया था धक्का

शेरा से उस घटना के बारे में पूछा गया जिसमें सलमान खान के सिक्योरिटी वालों ने विक्की कौशल को धक्का दिया और भाईजान ने भी उन्हें इग्नोर कर दिया. इसपर सफाई देते हुए शेरा ने कहा कि मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया. उन्होंने आगे कहा कि विक्की और सलमान दोस्त हैं. शेरा ने कहा कि इवेंट के दौरान विक्की और भाई के बीच बातचीत हुई थी. किसी ने किसी को धक्का नहीं दिया.

सलमान खान अब कौन सी फिल्मों में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में नजर आए थे. कैटरीना के साथ सलमान की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जबरदस्त है. एक्टर अगली बार एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे. सिकंदर में रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर मुख्य भूमिकाओं में होंगे. यह फिल्म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read- कभी बैकग्राउंड डांसर थीं ये एक्ट्रेस, ऐसे बनी सलमान खान की हीरोइन

Also Read- सलमान खान के बॉडीगार्ड ‘शेरा’ बने 1.40 करोड़ की Range Rover Sports के मालिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >