Dhurandhar Worldwide Collection: 20 दिन में 1000 करोड़ के करीब, जानें धुरंधर ने वर्ल्डवाइड कितना कमाया?

Dhurandhar Worldwide Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 20 दिनों में 900 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई की. जानिए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

Dhurandhar Worldwide Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती जा रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई-थ्रिलर सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों पर छा गई है. फिल्म की दमदार कहानी, टाइट स्क्रीनप्ले और स्टार कास्ट की जबरदस्त परफॉर्मेंस का असर सीधे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है. महज 20 दिनों में धुरंधर ने 900 करोड़ क्लब पार कर लिया है और अब 1000 करोड़ के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है. आइये पूरी कलेक्शन रिपोर्ट बताते हैं.

20 दिनों में वर्ल्डवाइड रिकॉर्डतोड़ कमाई

Sacnilk की report के मुताबिक, धुरंधर ने रिलीज के 20 दिनों में दुनियाभर से 944 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है. वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 607.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है.

मेजर इकबाल के किरदार पर अर्जुन रामपाल का बयान

ग्रैजिया को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन रामपाल ने अपने किरदार मेजर इकबाल को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “मैं जितनी जल्दी हो सके उस किरदार से बाहर निकलना चाहता था, क्योंकि यह एक बेहद संवेदनशील और जरूरी फिल्म है.”

अर्जुन ने आगे बताया कि किसी घटना को बाहर से देखना और उसके पीछे की सच्चाई व प्लानिंग को समझना भावनात्मक रूप से काफी भारी होता है. उन्होंने कहा, “जब आप अपने देश से प्यार करते हैं और ऐसे किरदार को निभाते हैं, तो अंदर से बहुत कुछ टूटता है. लेकिन एक अभिनेता के तौर पर हमारी जिम्मेदारी होती है कि हम किरदार में पूरी तरह डूब जाएं.”

फिल्म ‘धुरंधर’ की अहम जानकारी

आदित्य धर की ओर से निर्देशित ‘धुरंधर’ एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है. फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली का किरदार निभाया है, जो कराची के आतंकी नेटवर्क में अंडरकवर ऑपरेशन को अंजाम देता है.

फिल्म की स्टार कास्ट में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. वहीं सारा अर्जुन फिल्म में रणवीर सिंह की प्रेमिका के रोल में दिखाई दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle Teaser: अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी ने खत्म की मेगा स्टारकास्ट फिल्म की शूटिंग, टीजर के साथ रिलीज डेट पर दिया बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >