Dhurandhar Viral Song: इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग Fa9la गाने का क्या है मतलब? रहमान डकैत की धांसू इंट्री वायरल

Dhurandhar Viral Song: धुरंधर का Fa9la गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. अक्षय खन्ना की दमदार एंट्री और हाई एनर्जी बीट्स ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है. अरबी रैप ट्रैक का मतलब जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. आइए, जानते हैं क्या है इस गाने का मतलब?

Dhurandhar Viral Song: फिल्म धुरंधर का गाना Fa9la इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है. अक्षय खन्ना यानी रहमान डकैत का इस गाने पर किया गया डांस हर दूसरी इंस्टाग्राम रील में नजर आ रहा है. लोग इसे बार-बार लूप में सुन रहे हैं. वहीं कई दर्शक इसके बोल ठीक से समझ नहीं पा रहे हैं, इसलिए इसके मायने जानने को बेताब हैं. वीकेंड पर फिल्म देखने के बाद Fa9la की लिरिक्स और अर्थ को खूब सर्च किया जा रहा है. माना जा रहा है कि यह ट्रैक क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी में डीजे की पहली पसंद बनने वाला है. अगर आपको भी यह अरबी रैप पसंद आया है, तो इसके मतलब को जानना दिलचस्प होगा.

बहरीनी रैप है Fa9la गाना

धुरंधर में अक्षय खन्ना काले कपड़े, ब्लैक गॉगल और हल्की मुस्कान के साथ एक फंक्शन में जबरदस्त एंट्री लेते हैं. बैकग्राउंड में Fa9la बज रहा होता है. उनकी एंट्री इतनी दमदार है कि पीछे खड़े रणवीर सिंह भी कुछ पल के लिए नजरों से ओझल हो जाते हैं. यह गाना इस वक्त टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है. जानकारी के मुताबिक, Fa9la एक बहरीनी अरबी रैप सॉन्ग है, जिसे रैपर फ्लिपेराची और डैफी ने गाया है. वहीं इसका म्यूजिक डीजे आउटलॉ ने दिया है.

जानें क्या है Fa9la का मतलब?

भारत में कई लोग इस शब्द को लेकर कन्फ्यूज हैं. लोग जानना चाहते हैं कि Fa9la का सही उच्चारण क्या है और इसका मतलब क्या निकलता है. अरबी, खासकर बहरीनी भाषा में Fa9la या फस्ला का मतलब होता है मस्ती, वाइब, धमाल या हाई एनर्जी पल. आसान शब्दों में कहें तो यह उस वक्त को दर्शाता है, जब इंसान पूरी तरह फन और मस्ती के मूड में होता है.

धुरंधर में कहां हुआ है इस्तेमाल?

हालांकि, Fa9la एक पार्टी सॉन्ग है, लेकिन फिल्म धुरंधर में इसे रहमान डकैत की खतरनाक और स्टाइलिश एंट्री के लिए बैकग्राउंड ट्रैक के तौर पर इस्तेमाल किया गया है. गाने की तेज बीट्स और एनर्जी सीन को और ज्यादा दमदार बना देती हैं और देखते ही देखते दर्शकों का मूड सेट कर देती हैं.

ALSO READ: Dhurandhar: मां का कत्ल, 3 शादियां-13 बच्चे, पाकिस्तान के कराची का गैंगस्टर रहमान कैसे बना डकैत?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >