Dhurandhar Shooting Location: जब आप धुरंधर फिल्म देखते हैं, तो कई बार ऐसा लगता है जैसे कहानी सच में पाकिस्तान की गलियों में फिल्माई गई हो. धुआं उठती सड़कों, उर्दू पोस्टरों और भीड़भाड़ वाले बाजारों के बीच हर सीन इतना रियल लगता है कि आंखें भी धोखा खा जाएं. लेकिन असली कहानी कैमरे के पीछे छिपी है, जो इसे और दिलचस्प बना देती है.
बैंकॉक में बसाया गया ‘ल्यारी’
दरअसल, फिल्म की शूटिंग पाकिस्तान में नहीं बल्कि बैंकॉक में की गई. यहां करीब 6 एकड़ में एक विशाल सेट बनाया गया, जिसे कराची के ल्यारी इलाके जैसा तैयार किया गया. इस सेट को बनाने में 500 से ज्यादा भारतीय और थाई कलाकारों ने मेहनत की. दीवारों पर उर्दू के पोस्टर, पुरानी दुकानों का लुक और लोकल बाजार जैसी डिटेल्स, हर चीज इतनी बारीकी से बनाई गई कि स्क्रीन पर यह बिल्कुल असली लगता है.
पूरे इलाके को बना डाला पाकिस्तान
फिल्म के कई हिस्से भारत में भी शूट हुए, लेकिन उन्हें पूरी तरह बदल दिया गया. लुधियाना के खेड़ा गांव को रातों-रात पाकिस्तानी गांव जैसा बना दिया गया. घरों पर झंडे लगाए गए और गलियों का लुक बदलकर नया माहौल तैयार किया गया. वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर-17 अंडरपास में एक शानदार बाइक चेज सीन फिल्माया गया, जिसने फिल्म की रफ्तार बढ़ा दी.
आसान नहीं थी शूटिंग
इसके अलावा लद्दाख के पत्थर साहिब इलाके में हाई-एल्टीट्यूड एक्शन सीन शूट किए गए. यहां की ऊंचाई और मौसम टीम के लिए आसान नहीं था, लेकिन बावजूद इसके शानदार सीन फिल्माए गए, जो दर्शकों को खूब पसंद आया. मुंबई इस फिल्म की शूटिंग का बड़ा हब रहा. फिल्म की टीम ने अलग-अलग लोकेशन्स को इस तरह जोड़ा कि पूरा माहौल पाकिस्तान जैसा लगने लगा.
यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 में हो गयी भारी चूक, KRK ने किया खुलासा
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी सोशल मीडिया पर उपलब्ध कंटेंट के आधार पर दी गयी है. प्रभात खबर इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.
