Dhurandhar in 80s: अगर 80 के दशक में बनती धुरंधर, तो रणवीर नहीं अमिताभ निभाते हमजा अली का रोल

Dhurandhar in 80s: एआई ने कमाल कर दिखाया है. बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ अगर 80 के दशक में बनती तो कौन सुपरस्टार कौन सा किरदार निभाता ये देखकर आप हैरान हो जाएंगे. वायरल तस्वीरों ने फैंस को चौंका दिया है. रहमान डकैत के रोल में विनोद खन्ना काफी फिट बैठ रहे हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Dhurandhar in 80s: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज होते ही जिस तरह चर्चा में आ गई है, वो किसी से छिपा नहीं है. फिल्म में लीड रोल रणवीर सिंह का है, लेकिन रहमान डकैत का किरदार ऐसा छाया कि सबका ध्यान उसी पर टिक गया. अब इसी बीच एआई ने ऐसा कमाल कर दिया है, जो लोगों को हैरान भी कर रहा है और सोचने पर मजबूर भी. दरअसल, सवाल ये उठाया गया कि अगर ‘धुरंधर’ 80 के दशक में बनती, तो कौन-सा सुपरस्टार कौन-सा रोल निभाता? इसी कल्पना को एआई के जरिए तस्वीरों में उतारा गया है. इंस्टाग्राम यूजर mr.hellrocker ने ये तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

ये होते स्टार कास्ट

अमिताभ, विनोद और जैकी श्रॉफ जैसे सुपरस्टार्स

इन वायरल फोटो में रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजहरी के लुक में अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं. रहमान डकैत के रोल में विनोद खन्ना खूब जमे हैं. यलीना के किरदार में श्रीदेवी, एसपी असलम बने अमरीश पुरी, मेजर इकबाल के रूप में जैकी श्रॉफ, उजैर बने ऋषि कपूर, अजय सान्याल के रोल में परेश रावल और उलफत बनी परवीन बाबी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं. तस्वीरें सामने आते ही यूजर्स ने तारीफों की झड़ी लगा दी. कोई इसे परफेक्ट कास्टिंग बता रहा है, तो कोई इसे शानदार क्रिएटिविटी कह रहा है.

41 दिनों के बाद भी धुरंधर का जलवा कायम

स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है. रिलीज के 41 दिन बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में करोड़ों में कमाई कर रही है और हर दिन कोई न कोई नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया था. देशभक्ति, एक्शन और सस्पेंस से भरपूर कहानी ने दर्शकों को इतना बांध लिया कि फिल्म का क्रेज हफ्तों तक कम नहीं हुआ. अब छठे हफ्ते में भी फिल्म का प्रदर्शन देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स तक हैरान हैं.

यहां देखें धुरंधर का ट्रेलर

812 करोड़ तक पहुंचा आंकड़ा

Sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार, 41वें दिन (14 जनवरी तक) फिल्म ने करीब 2.23 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ ‘धुरंधर’ का कुल घरेलू कलेक्शन लगभग 812.83 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसे अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल करता है. फिल्म की कमाई का सफर शुरू से ही शानदार रहा है. रिलीज के पहले दिन ही ‘धुरंधर’ ने करीब 28 करोड़ रुपये का दमदार ओपनिंग कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें: Vidyut No Cloth Yoga: बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ते दिखे विद्युत जामवाल, इंटरनेट पर मचा बवाल

प्रभात खबर की स्पेशल कवरेज, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >