धुरंधर 2 के मुरीद हुए विक्की कौशल, रणवीर सिंह के लिए कह दी बड़ी बात

Dhurandhar 2: विक्की कौशल ने ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद फिल्म और पूरी टीम की जमकर तारीफ की है. उन्होंने आदित्य धर के डायरेक्शन और रणवीर सिंह की एक्टिंग को शानदार बताया है और कहा कि इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोग वाकई धुरंधर हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही फिल्म ‘धुरंधर 2’ का क्रेज सिर्फ आम दर्शकों तक सीमित नहीं है, बल्कि फिल्मी सितारे भी इसके दीवाने होते नजर आ रहे हैं. पहले शाह रूख खान और रजनीकांत ने फिल्म की तारीफ की थी, अब इस लिस्ट में विक्की कौशल का नाम भी जुड़ गया है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने फिल्म की कहानी, मेकिंग और पूरी टीम की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोग वाकई ‘धुरंधर’ हैं.

विक्की कौशल की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

रणवीर का काम करता है इंस्पायर

विक्की ने अपने पोस्ट में आदित्य धर की खासतौर पर सराहना करते हुए लिखा कि उन्हें उनके काम पर गर्व है. उन्होंने कहा कि फिल्म देखकर साफ पता चलता है कि डायरेक्टर ने कितनी मेहनत और लगन से इसे तैयार किया है. इसके साथ ही विक्की कौशल ने रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को भी शानदार बताया. उन्होंने कहा कि रणवीर का काम उन्हें इंस्पायर करता है और उन्होंने ‘हमजा’ के किरदार को बेहद गहराई से निभाया है. विक्की ने लिखा कि एक एक्टर के तौर पर रणवीर का कोई मुकाबला नहीं है.

आदित्य धर के साथ कर चुके हैं काम

उन्होंने फिल्म में नजर आए बाकी कलाकारों जैसे आर माधवन और राकेश बेदी की भी तारीफ की और कहा कि सभी ने अपने-अपने रोल में जान डाल दी है. इतना ही नहीं, विक्की ने टेक्निकल टीम के काम को भी सराहा और फिल्म की सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी. बता दें, विक्की कौशल इससे पहले आदित्य धर के साथ फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में काम कर चुके हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी. अब ‘धुरंधर 2’ को लेकर उनका यह रिएक्शन फैंस के बीच और भी उत्साह बढ़ा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >