Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के रिलीज होते ही फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. फिल्म ने आते ही ऐसा माहौल बना दिया है कि हर तरफ इसके किरदारों और कहानी की चर्चा हो रही है. फिल्म में जहां रणवीर सिंह का जसकीरत सिंह रांगी यानी हमजा का किरदार छाया हुआ है, वहीं एक और कैरेक्टर है जिसने लोगों का ध्यान खूब खींचा. वह है रिजवान शाह का कैरेक्टर. पहले पार्ट में भी इस किरदार की झलक मिली थी, लेकिन इस बार रिजवान पूरी फिल्म में एक्टिव नजर आता है. हर बड़े एक्शन सीक्वेंस में उसकी मौजूदगी दिखती है और कई जगह वह हमजा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता दिखाई देता है.
कौन है रिजवान का किरदार?
फिल्म में रिजवान भी एक अंडरकवर एजेंट होता है, ठीक हमजा की तरह. हालांकि, उसकी असली पहचान ल्यारी के लोगों से छिपी रहती है. वह अरशद पप्पू की गैंग में घुसकर अपना मिशन पूरा करता है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब हमजा खुद अरशद पप्पू को खत्म कर देता है और रिजवान उसके साथ मिल जाता है.
असल जिंदगी में कौन हैं रिजवान?
फिल्म में रिजवान का किरदार निभाया है मुस्तफा अहमद ने. दिलचस्प बात ये है कि मुस्तफा सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के जाने-माने स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच भी हैं. उन्होंने कई बड़े सितारों को ट्रेन किया है, जिसमें रणवीर सिंह भी शामिल हैं. फिल्म पद्मावत के लिए रणवीर की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे भी मुस्तफा का ही हाथ था. इसके अलावा उन्होंने यामी गौतम और विक्की कौशल जैसे सितारों को भी ट्रेनिंग दी है.
ट्रेनिंग से स्क्रीन तक का सफर
मुस्तफा अहमद और रणवीर सिंह की जान-पहचान काफी पुरानी है. यही वजह है कि फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री भी काफी नैचुरल लगती है. एक फिटनेस ट्रेनर से बड़े पर्दे पर एक्शन अवतार में नजर आना मुस्तफा के लिए बड़ा बदलाव है, लेकिन “धुरंधर 2” में उन्होंने अपने किरदार से साबित कर दिया कि वो सिर्फ फिटनेस ही नहीं, एक्टिंग में भी दम रखते हैं.
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह पर चढ़ा FA9LA का क्रेज, अक्षय खन्ना स्टाइल में किया डांस
