ल्यारी पर कब्जा करने वाले हमजा अली को किसने मारा थप्पड़? बढ़ी हलचल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह को पड़े थप्पड़ वाला सीन चर्चा में है. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वह कौन है जिसने ल्यारी पर कब्जा करने वाले हमजा अली पर हाथ उठाया. आज फिल्म रिलीज के साथ ही इस राज से पर्दा उठ गया है. जानिए कौन है वह व्यक्ति?

Dhurandhar 2: जिस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, वो अब सिनेमाघरों में धमाका कर चुकी है. धुरंधर: द रिवेंज रिलीज होते ही हर तरफ इसकी चर्चा है, चाहे वो एक्शन हो, कहानी हो या फिर फिल्म के शॉकिंग सीन्स. फिल्म ने 18 मार्च के पेड प्रीव्यू में ही करीब 44 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया. आधे दिन के कलेक्शन ने ही साफ कर दिया कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हो सकती है. सोशल मीडिया पर फिल्म के कई सीन तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें से कुछ सीन पहले पार्ट धुरंधर की याद दिलाते हैं. फिल्म में ल्यारी पर कब्जा करने वाले हमजा अली को थप्पड़ मारने का सीन भी जमकर चर्चा में है. खौफ ऐसा की हमजा ने मुड़कर जवाब भी नहीं दिया.

रणवीर सिंह को किसने मारा थप्पड़?

दरअसल, जब रणवीर सिंह यानी हमजा को जोरदार थप्पड़ पड़ता है. यह थप्पड़ किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि रहमान डकैत की पत्नी ने मारा होता है, जिनका किरदार सौम्या टंडन निभा रही हैं. कहानी के मुताबिक, कब्रिस्तान वाले सीन में पूरा गैंग अपने सरगना रहमान डकैत को आखिरी विदाई देने पहुंचता है. इस दौरान उनकी पत्नी गुस्से और दुख में हमजा को थप्पड़ मार देती हैं. असल में वह अपने पति को बचा न पाने का गुस्सा निकाल रही होती हैं, हालांकि, फिल्म की कहानी में सच कुछ और ही होता है.

सौम्या ने एकबार फिर जीता दर्शकों का दिल

सौम्या टंडन का रोल भले ही छोटा है, लेकिन उनके इस सीन ने कहानी में बड़ा ट्विस्ट जोड़ दिया है. टीवी शो भाभाजी घर पर हैं से मशहूर हुईं सौम्या ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है.

यामी का कैमियो और जसकीरत का किरदार

फिल्म में यामी गौतम के कैमियो ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है. उनके सीन पर थिएटर में जमकर सीटियां और तालियां बजीं. वहीं, जसकीरत सिंह रांगी का किरदार भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है, जिसने फिल्म में इमोशनल और एक्शन दोनों का बैलेंस बनाए रखा है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 में यामी गौतम? सरप्राइज रोल ने बढ़ा दी हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >