Dhurandhar 2 Box Office Collection: नहीं थम रहा ‘हमजा’ का जलवा, 65वें दिन कमाए इतने करोड़

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर अभी भी शानदार कमाई कर रही है. ब्लॉकबस्टर फिल्म अपने नौंवे हफ्ते में पहुंच गई है. आइये जानते हैं 65वें दिन स्पाई थ्रिलर ने कितनी कमाई की.

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को रिलीज हुए नौ सप्ताह पूरे कर चुके हैं और अभी भी दर्शक इसे देखने के लिए थियेटर्स में पहुंच रहे हैं. आदित्य धर की ओर से निर्देशित यह फिल्म अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने वर्ल्डवाइड 1790 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, जो इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में साफ झलकता है. अब, 65वें दिन, स्पाई थ्रिलर ने कितना कलेक्शन किया. आइये जानते हैं.

‘धुरंधर 2’ का 65 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 65वें दिन धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 0.13 करोड़ रुपये (13 लाख रुपये) कमाए हैं. इसके साथ ही, भारत में कुल नेट कलेक्शन 1,146.88 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,372.58 करोड़ रुपये है. इस जासूसी थ्रिलर ने विदेशी बाजार में 426.67 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1799.25 करोड़ रुपये हो गया.

धुरंधर 2 का वीक वाइज कलेक्शन

  • पहले सप्ताह का कलेक्शन: 674.17 करोड़ रुपये
  • दूसरे सप्ताह का कलेक्शन: 263.65 करोड़ रुपये
  • तीसरे सप्ताह का कलेक्शन: 110.60 करोड़ रुपये
  • चौथे सप्ताह का कलेक्शन: 54.70 करोड़ रुपये
  • पांचवें सप्ताह का कलेक्शन: 19.52 करोड़ रुपये
  • छठे सप्ताह का कलेक्शन: 12.45 करोड़ रुपये
  • सातवें सप्ताह का कलेक्शन: 5.58 करोड़ रुपये
  • आठवें सप्ताह का कलेक्शन: 3.89 करोड़ रुपये
  • नौवें सप्ताह का कलेक्शन: 2.19 करोड़ रुपये
  • 65वें दिन का कलेक्शन: 0.13 करोड़ रुपये

कुल कलेक्शन: 1,146.88 करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के बारे में

आदित्य धर की ओर से निर्देशित यह फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जो दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकिरत सिंह रंगी/हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है. एक्टर के अलावा, फिल्म में अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, आर माधवन और संजय दत्त जैसे कलाकारों की टोली है. यह जासूसी थ्रिलर फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें- कान्स के रेड कार्पेट पर छाया ऐश्वर्या राय का सिनेमैटिक ब्लू लुक, जानें कितने घंटे में तैयार हुआ उनका खास गाउन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >