धुरंधर 2 के वो 10 डायलॉग्स जो दर्शकों के दिलों पर छाया, हर सीन पर बजी तालियां

Dhurandhar 2 Best Dialogues: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के दमदार डायलॉग्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस के साथ ये डायलॉग्स थिएटर में जमकर सीटियां और तालियां बटोर रहे हैं, जिससे फिल्म का क्रेज और बढ़ गया है. जानिए धुरंधर 2 का वो बेस्ट 10 डायलोग्स…

Dhurandhar 2 Best Dialogues: जब कोई फिल्म सिर्फ एक्शन से नहीं, बल्कि अपने डायलॉग्स से भी थिएटर हिला दे, तो समझ लीजिए मामला बड़ा है. धुरंधर: द रिवेंज के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, जहां हर सीन के साथ डायलॉग्स भी लोगों के दिल और दिमाग पर छा रहे हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह और आर माधवन की जोड़ी ने जबरदस्त असर छोड़ा है. फिल्म में सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि ऐसे-ऐसे डायलॉग्स हैं जिन पर दर्शक सीटियां और तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पा रहे. 

ये हैं फिल्म के वो 10 दमदार डायलॉग्स

  1. “इस जन्म में फैमिली फर्स्ट यारा, अगले जन्म में देश को भी संभाल लूंगा.”
  2. “बदला लेना आसान नहीं होता, दर्द को हौसले का ईंधन चाहिए होता है और वो ईंधन हर किसी के पास नहीं होता.”
  3. “मेरे अंदर देश के लिए जो प्यार था वो खत्म हो गया है, मेरे पास आपको देने के लिए कुछ नहीं है.”
  4. “हम मर्द हैं जसकीरत, पैदा होने से मरने तक हमारा फर्ज है लड़ना.”
  5. “इस दुनिया में हर किसी की कीमत होती है, वफादार की थोड़ी ज़्यादा.”
  6. “अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा.”
  7. “जिंदा रखके तड़पाने में जो मजा है वो मौत में कहां!”
  8. “ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी”
  9. “रो क्यों रहा है लाले तूने सुना नहीं जहां दर्द है, वहां दर है.”
  10. “हिंदुस्तानी काफिर का सिर काटकर मुशर्रफ के दस्तरख्वान पर रखा था मेजर इकबाल ने खुदा कसम, अब एक और हिंदुस्तानी सर काटकर मुरीदके के मीनार से लटकाऊंगा.”

डायलॉग्स ने फिल्म को बनाया और स्पेशल

इन डायलॉग्स ने फिल्म की कहानी को और भी ज्यादा दमदार बना दिया है. बदले, जासूसी और देशभक्ति के इमोशन को इन लाइनों ने एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है.

कैसी है फिल्म की कहानी?

रणवीर सिंह इस बार हमजा अल मजारी के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो रहस्य, साजिश और खतरनाक हालातों के जाल में फंसा हुआ है. फिल्म की कहानी बदले, धोखे और सस्पेंस का ऐसा मिक्सचर है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है. रणवीर सिंह ने अपने गंभीर किरदार से दमदार छाप छोड़ी है. वहीं फिल्म की हीरोइन सारा अर्जुन ने अपनी सादगी और शानदार एक्टिंग से फिल्म में अलग ही जान डाल दी है. बाकी स्टारकास्ट ने भी अपने रोल को मजबूती से निभाया है.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2: कौन है जसकीरत सिंह रांगी का परिवार? फिल्म नहीं देखी तो यहां पढे़ं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >