Dhurandhar 2 का सीन देखकर चौंकीं रूपाली गांगुली, कहा- हर फ्रेम कमाल है

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज होगी. इसका इंतजार फैंस कर रहे हैं. इस बीच अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर कहा कि उन्होंने फिल्म के कुछ सीन देखे हैं.

Dhurandhar 2: साल 2025 के आखिरी महीने में रिलीज हुई आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, राजपाल यादव, सारा अर्जुन स्टारर फिल्म ने दर्शकों को अपने सीट से बांधे रखा. अब दर्शक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को देखने के लिए उत्साहित है. धुरंधर 2 का कुछ हिस्सा अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने देख लिया है. रूपाली ने जो बात फिल्म को लेकर बताया, उसे जानकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ जाएगी. दूसरा पार्ट 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

रूपाली गांगुली ने ‘धुरंधर’ को लेकर क्या कहा?

अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, मैंने ‘धुरंधर’ दो बार थियेटर में देखा. क्या फिल्म है. मैं दूसरे पार्ट के आने का इंतजार नहीं कर सकती और कल मैंने दूसरे पार्ट के कुछ हिस्से भी देखे. विजय गांगुली (रूपाली के भाई) कुछ एडिट कर रहा था और हम वीडियो कॉल कर रहे थे. वह कह रहा था कि यह शॉट देखो, यह शॉट देखो. क्या शॉट था और मैंने उससे कहा कि वह इसे फिर से रिवाइंड करे और मुझे फिर से दिखाए. हर फ्रेम कमाल का है.”

पहले पार्ट के गाने ने मचाई थी धूम

‘धुरंधर’ के पहले भाग में अक्षय खन्ना की एंट्री फ्लिपराची के अरबी ट्रैक ‘FA9LA’ पर हुई थी. वहीं डांस नंबर ‘शरारत’ भी खूब चर्चा में रहा. इन दोनों सीक्वेंस को विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया था.

कब होगा ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर लॉन्च?

हाल ही में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों को अच्छा रिस्पांस मिला था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का एक गाना फरवरी में रिलीज किया जा सकता है. 5 मार्च को इसका ट्रेलर लॉन्च मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में होने की संभावना है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें- Anupama: कपिल को मारती-पीटती है कृति, प्रेम के करीब जाने की कोशिश करेगी प्रेरणा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >