सील हुआ धर्मेंद्र का He Man रेस्टोरेंट, 14 फरवरी को हुआ था उद्घाटन

Dharmendra- बॉलीवुड एक्टर धर्मेन्द्र ने वेलेंटाइन्स डे पर अपना नया रेस्टोरेंट खोला था. इस रेस्टोरेंट का नाम उन्होंने He Man रखा था

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर धर्मेन्द्र (Dharmendra) ने वेलेंटाइन्स डे पर अपना नया रेस्टोरेंट खोला था. इस रेस्टोरेंट का नाम उन्होंने He Man रखा था, लेकिन अब इस रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है. धर्मेन्द्र के इस रेस्टोरेंट को अवैध निर्माण के चलते सील किया गया है.

बॉलीवुड ऐक्टर धर्मेन्द्र के रेस्टोरेंट ‘ही-मैन’ को करनाल नगर निगम (हरियाणा) ने अवैध निर्माण के चलते सील किया है. पुलिस ने कहा है कि नेशनल हाईवे-44 पर स्थित यह फ्रैंचाइजी दिल्ली स्थित बिजनेसमैन प्रमोद कुमार को दी गई थी.

बता दें कि धर्मेन्द्र ने खुद इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया था. धर्मेन्द्र ने रेस्टोरेंट की अनाउंसमेंट करते हुए कहा था, ‘प्रिय मित्रों, मेरे रेस्तरां ‘गरम धरम ढाबा’ की कामयाबी के बाद, अब मैं घोषणा कर रहा हूं हम लोग खेतों से सीधे खाने की टेबल के कॉन्सेप्ट वाले रेस्तरां (ढाबा) ‘ही मैन’ की शुरुआत करने जा रहे है. मैं आपके प्यार और सम्मान का दिल से आदर करता हूं. आप सबको ढ़ेर सारा प्यार.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >