Dharmendra: अधूरा रह गया धर्मेंद्र का यह बड़ा सपना, प्रेयर मीट में रोते हुए पत्नी हेमा मालिनी ने किया खुलासा

Dharmendra: धर्मेंद्र की निधन के बाद दिल्ली में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिस दौरान हेमा मालिनी उन्हें याद करते हुए रो पड़ीं. परिवार, फिल्मी हस्तियों और नेताओं ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी. हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र की एक बड़ी ख्वाहिश अधूरी रह गयी. पढे़ं पूरी खबर…

Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र के जाने के बाद उनके सम्मान में दिल्ली में एक प्रेयर मीट आयोजित की गयी, जहां उन्हें याद करते हुए हर किसी की आंखें नम हो गईं. डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुई इस मीट में दिवंगत धर्मेंद्र के परिजन, फिल्मी दुनिया के लोग और कई बड़े नेता मौजूद थे. हेमा मालिनी, जो हमेशा धर्मेंद्र की जिंदगी की सबसे खास हिस्सा रही हैं, मंच पर पहुंचते ही खुद को संभाल नहीं पाईं और बात करते-करते रो पड़ीं.

परिजन के साथ कई नेता भी थे मौजूद

धर्मेंद्र का देहांत 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में हुआ था और आज इस सभा में सभी ने मिलकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उनकी बेटियां ईशा और अहाना देओल भी प्रेयर मीट में मौजूद थीं. इनके अलावा गृहमंत्री अमित शाह, जे.पी. नड्डा, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और निर्मला सीतारमण भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे. हर किसी ने धर्मेंद्र की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया.

“धरम जी के बिना जीना होगा”

जब हेमा मालिनी बोलने के लिए खड़ी हुईं, तो उनकी आवाज में गहरी उदासी साफ सुनाई दे रही थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन उन्हें अपने “धरम जी” के बिना ऐसी सभा में बोलना पड़ेगा. हेमा ने भावुक होकर बताया कि उनका और धर्मेंद्र का साथ 57 साल तक चला, जिसमें उन्होंने करीब 45 फिल्मों में साथ काम किया और इनमें से आधी से ज्यादा फिल्में बड़ी हिट रहीं. उन्होंने कहा, “हमारा रिश्ता दिल से था… और अब मुझे उनके बिना जीने की आदत डालनी पड़ेगी.”

धर्मेंद्र का यह सपना रह गया अधूरा

उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र को उर्दू शायरी से भी खास लगाव था. वह हमेशा कहा करते थे कि कभी अपनी शायरी की किताब लिखेंगे, पर यह सपना पूरा नहीं हो सका.

यह भी पढे़ं: Rajinikanth Birthday 2025: “हिमालय के रजनीकांत” की कहानी, गुफाओं में ध्यान, सड़क किनारे खाना और सादा जीवन

यह भी पढे़ं: New Bhojpuri Song: रायफल से खूंटा ठोकते नजर आए टुनटुन यादव, काला चश्मा और लेदर जैकेट से जमाया रंगदार लुक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >