Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन स्टारर धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. वीकेंड के साथ वीकडेज में भी फिल्म टिकट खिड़की तक दर्शकों को खींचने में कामयाब रही. 10 जुलाई को रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि आनंद जैसे स्टार्स की टोली है.
Dhamaal 4 India Box Office collection: भारत में धमाल 4 ने कमाए इतने करोड़
सैकनिल्क के अनुसार धमाल 4 ने पांचवें दिन 11,077 शोज के साथ करीब 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 99.44 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 83.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.
Dhamaal 4 Worldwide Box Office collection: वर्ल्डवाइड धमाल 4 की इतनी रही कमाई
वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म का जलवा बरकरार है. पांचवें दिन धमाल 4 ने विदेशों में 1.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस किया, जिसके बाद ओवरसीज कलेक्शन 16 करोड़ रुपये हो गया. इसी के साथ फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 115.44 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है.
Dhamaal 4 Story: धमाल 4 की क्या है कहानी
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी धमाल की कहानी करीब 100 साल पुराने उस खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे ब्रिटिश जहाज से कुख्यात समुद्री लुटेरे शैतान सिंह ने लूट लिया था. सालों बाद उस छिपे हुए सोने तक पहुंचने वाले सुराग लालची और अतरंगी किरदारों के हाथ लग जाते हैं, जिसके बाद कॉमेडी, अफरा-तफरी और मजेदार ट्विस्ट्स से भरा धमाकेदार सफर शुरू होता है. निर्माताओं ने पुष्टि की है कि धमाल 5 पर काम चल रहा है. यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हुई थी. इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर, रवि किशन जैसे स्टार्स की टोली है.
ये भी पढ़ें: खजाने की खोज, जानलेवा मिशन और फुल ऑन कॉमेडी… Dhamaal 4 पर डायरेक्टर ने बढ़ाया एक्साइटमेंट
ये भी पढ़ें: Dhamaal 4 Movie Review: इस बार कहानी और कॉमेडी को खोजने की नौबत आ गई है
