Devoleena Bhattacharjee: प्रेग्नेंसी की वजह से जल्दबाजी में देवोलीना ने की शादी? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

1 / 1
Devoleena Bhattacharjee: प्रेग्नेंसी की वजह से जल्दबाजी में देवोलीना ने की शादी? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
फुल स्क्रीन में देखें

Devoleena Bhattacharjee: प्रेग्नेंसी की वजह से जल्दबाजी में देवोलीना ने की शादी? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने कुछ दिन पहले ही अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख से शादी की. शादी की तसवीरें देख सब चौंक गए थे. देवोलीना ने गुपचुप तरीके से शादी की और उसके बाद एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी को लेकर बातें सोशल मीडिया पर चलने लगी. अब एक्ट्रेस ने इसपर जवाब दिया है.

कुछ दिन पहले ही टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने गुपचुप तरीके से अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख से शादी कर ली. दोनों ने काफी सिंपल तरीके से शादी की. शहनवाज और देवोलीना दोनों एक-दूसरे को तीन साल से डेट कर रहे थे.

शहनवाज शेख से जल्दबाजी में शादी करने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स देवोलीना भट्टाचार्जी को ये कहकर ट्रोल करने लगे कि वो प्रेग्नेंट थी, इस वजह से उन्होंने शादी की. अब इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है.

देवोलीना ने ईटाइम्स को बताया, “मुझे किसी को कुछ भी सही ठहराने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन आसपास के लोग हैं जो सोचते हैं कि मैं प्रेग्नेंट हूं और इसलिए मैंने अचानक शादी कर ली. मैं हैरान हूं और इस तरह के घटिया कमेंट्स करने वाले लोगों के लिए दुख होता है.”

देवोलीना ने आगे कहा, “ये दोगलापन अलग ही लेवल का है जब आप किसी को प्रताड़ित करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते. वो किसी को खुश नहीं देख सकते. मैं इन कमेंट्स को पढ़कर खूब हंसती हूं और बाद में जाने देती हूं.”

देवोलीना भट्टाचार्जी को गोपी बहू के नाम से हर घर में पहचाना जाता है. एक्ट्रेस बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली देवोलीना के इंस्टाग्राम पर अच्छे-खासे फॉलोअर्स है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >