Devendra Fadnavis Oath: देवेन्द्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में इन बॉलीवुड स्टार्स ने की शिरकत, आप भी देखें VIDEO

Devendra Fadnavis Oath: देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई के आजाद मैदान में तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लीं. इस समारोह में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की. लिस्ट में सलमान और शाहरुख खान का नाम शामिल है.

Devendra Fadnavis Oath: भाजपा विधायक दल के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. वहीं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार डिप्टी सीएम बने. इस समारोह में चार चांद लगाने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शिरकत की. सलमान खान, शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित जैसे स्टार्स को स्पॉट किया गया.

महाराष्ट्र सरकार के शपथ समारोह में बॉलीवुड सेलेब्स ने लगाया चार चांद

बॉलीवुड के किंग खान जब समारोह में पहुंचे तो उन्हें मुकेश अंबानी की बहू राधिका मर्चेंट के साथ बातचीत करते हुए देखा गया. दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और फिर चिट-चैट की. अभिनेता संजय दत्त भी महाराष्ट्र सरकार के शपथ समारोह में शामिल हुए. इसके अलावा कैलाश खेर और उनकी मंडली आजाद मैदान में महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में परफॉर्म करने वाली है.

बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा इन लोगों को भी भेजा गया है निमंत्रण

राजनीतिक दिग्गजों और बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा बिजनेस टाइकून, खेल हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा गया है. मुकेश अंबानी का पूरा परिवार समारोह में मौजूद है. 40,000 भाजपा समर्थकों के रहने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और विभिन्न धर्मों के नेताओं सहित 2,000 वीवीआईपी लोगों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है. सुरक्षा के लिए 4,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

Also Read- Shahrukh khan: मुफासा की कहानी में छुपे राज, किंग ऑफ बॉलीवुड ने दी जंगल के राजा को अपनी आवाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >