Devara Worldwide Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई जूनियर एनटीआर, जानें अब तक का कलेक्शन

Devara Worldwide Box Office Collection: जूनियर एनटीआर की फिल्म देवारा: पार्ट 1, 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी को दर्शकों का जबरदस्त रिसपांस मिला और ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. आइये जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है.

Devara Worldwide Box Office Collection: साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. 27 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से खूब प्यार मिला था. कई जगहों पर तो फर्स्ट डे फर्स्ट शो हाउसफुल रहा. अब मूवी पर्दे पर उतरने से पहले अपनी आखिरी सांसें ले रही है. उम्मीद है कि देवरा 408 करोड़ रुपये की कमाई के साथ वर्ल्डवाइड अपना परफॉर्मेंस खत्म करेगी. आइये जानते है अब तक कितने करोड़ की कमाई हुई है.

देवारा पार्ट 1 ने कमाए इतने करोड़

कोराटाला शिव की ओर से निर्देशित समुद्री एक्शन ड्रामा ने भारत में 329.25 करोड़ रुपये की कमाई की. देवारा पार्ट 1 की कुल कमाई दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 403.80 करोड़ रुपये है. उम्मीद है कि दिवाली की छुट्टियों में यह फिल्म तेलुगु राज्यों में और ज्यादा कमाई करेगी और इसका थिएटर प्रदर्शन 408 करोड़ रुपये पर समाप्त होगा.

एक्शन-ड्रामा इस बेल्ट में नहीं कर सकी कमाई

एनटीआर की एक्शन-ड्रामा ने तेलुगु राज्यों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया, जहां इसने 215.81 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. फिल्म ने अपने हिंदी वर्जन के साथ नॉर्थ बेल्ट में 66.72 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया. कर्नाटक में भी इसने लगभग 31.27 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. जान्हवी कपूर अभिनीत यह फिल्म तमिलनाडु और केरल बेल्ट में बड़ी कमाई नहीं कर सकी, जहां इसने क्रमशः 9 करोड़ रुपये और 2.13 करोड़ रुपये है. देवारा: पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जो अपराध के खिलाफ लड़ता है.

Also Read:Devara Hit or Flop: जानिए आखिर कितनी हुई जूनियर NTR की फिल्म की टोटल कमाई, जल्द होगी OTT पर रिलीज

Also Read:Devara Movie Review: आखिर कितना दम है लाल समंदर की लहरों में,  टिकट बुक करने से पहले जानिए देखने की वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >