Devara 2: बंद नहीं हुई जूनियर एनटीआर की फिल्म, प्रोड्यूसर ने शूटिंग और रिलीज को लेकर किया बड़ा खुलासा

Devara 2 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. प्रोड्यूसर ने कन्फर्म किया कि जूनियर एनटीआर की फिल्म बंद नहीं हुई है और साथ ही उन्होंने रिलीज ईयर से भी पर्दा उठाया है.

Devara 2: कोराताला शिवा के निर्देशन में बनी ‘देवरा: पार्ट 1’ साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म का अंत देवरा: पार्ट 2 के सेटअप के साथ हुआ था, लेकिन कई सवाल अनसुलझे रह गए थे.

फिल्म को रिलीज हुए एक साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है और सीक्वल को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया था. इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह अटकलें लगने लगी थीं कि शायद देवरा: पार्ट 2 को बंद कर दिया गया है. हालांकि, अब प्रोड्यूसर के नए स्टेटमेंट ने इन तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने बताया है कि फिल्म कब तक रिलीज हो सकती है.

प्रोड्यूसर ने ‘देवरा: पार्ट 2’ पर किया बड़ा खुलासा

देवरा के प्रोड्यूसर्स में से एक सुधाकर मिकिलिनेनी ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान फिल्म के सीक्वल को लेकर अपडेट दिया. जब उनसे पूछा गया कि क्या देवरा: पार्ट 2 को कैंसिल कर दिया गया है, तो उन्होंने साफ कहा, “हम इस साल मई में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे और इसे 2027 में रिलीज करने की योजना है. यह फिल्म निश्चित तौर पर एक और ब्लॉकबस्टर साबित होगी.”

देवरा: पार्ट 1 की कहानी और बॉक्स ऑफिस

देवरा: पार्ट 1 एक समुद्री डाकू से नेक इंसान बने देवरा और उसके बेटे वारा की कहानी है, जिन दोनों किरदारों को जूनियर एनटीआर ने निभाया था. भले ही फिल्म को क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला हो, लेकिन इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹428 करोड़ की कमाई की थी.

फिल्म को युवसुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले सुधाकर मिकिलिनेनी, कोसाराजू हरिकृष्णा और नंदामुरी कल्याणराम ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में प्रकाश राज, श्रीकांत और शाइन टॉम चाको भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.

फिलहाल जूनियर एनटीआर, निर्देशक प्रशांत नील के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका वर्किंग टाइटल ड्रैगन बताया जा रहा है. यह फिल्म इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- AA22xA6: अल्लू अर्जुन की फिल्म में अब तक का सबसे अलग होगा दीपिका पादुकोण का किरदार, डायरेक्टर एटली ने किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >