Devara Part 1 Trailer: खून से लिखी लाल सागर की कहानी में जूनियर एनटीआर से भिड़ेंगे सैफ अली खान

Devara Part 1 Trailer: जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान स्टारर फिल्म देवरा पार्ट 1 का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. वीडियो में एनटीआर जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं.

Devara Part 1 Trailer: देवरा पार्ट 1, साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. कोराताला शिवा की ओर से निर्देशित इस फिल्म से जान्हवी कपूर टॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं. वहीं सैफ अली खान विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं. कई रोमांचक टीजर और रोमांटिक गानों के बाद आज फाइनली मेकर्स ने धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर ही दिया. इसमें एनटीआर जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं.

देवरा पार्ट 1 के ट्रेलर में क्या कुछ है खास

कोस्टल एरिया में सेट, देवरा पार्ट 1 का ट्रेलर दर्शकों को हाई-ओक्टेन सीन्स के साथ मजबूत कहानी और मनोरंजक क्षणों की रोलर-कोस्टर राइड देता है. ट्रेलर से, यह स्पष्ट है कि जूनियर एनटीआर का कैरेक्टर काफी इंटेंस होने वाला है. उनसे सारे लोग डरते हैं. उनकी कहानियों ने समंदर में तूफान ला दिया है. सैफ उर्फ ​​भैरा नाम का विलेन उसे रोकने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. फिर एक ट्विस्ट आता है कि देवरा का एक बेटा भी है, जो भी उसके जैसा ही दिखता है, लेकिन वह अपने पिता की तरह साहसी और निडर नहीं है.

देवरा के ट्रेलर में इन डायलॉग्स ने खूब बटोरी लाइमलाइट

159 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत ऐसे लोगों के एक ग्रुप से होती है, जिनसे हर कोई डरता है. जब एक व्यक्ति दूसरे से पूछता है कि वे कौन हैं, तो वह सैफ अली खान के चरित्र की ओर इशारा करता है. बाद में बैकग्राउंड में सुना जाता है, “कोई जाति नहीं थी, कोई धर्म नहीं. डर एक ऐसी चीज थी जिसे वे कभी नहीं जानते थे.” वह अंत में कहते हैं, “आंखें जो साहस के अलावा कुछ नहीं जानती थीं, पहली बार भय से भर गईं.” ट्रेलर आगे चेतावनी देता है, “यह खून से लिखी लाल सागर की कहानी है.”

देवरा पार्ट 1 में कब सिनेमाघरों में होगी रिलीज

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में ड��ब्यू कर रही जान्हवी कपूर हर सीन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. फैंस पहले ही जूनियर एनटीआर के साथ उनकी केमिस्ट्री की तारीफ कर चुके हैं. फिल्म में श्रुति मराठे, साई भारद्वाज, प्रकाश राज, श्रीकांत और शाइन टॉम चाको जैसे कलाकार भी शामिल है. वहीं मूवी का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर की ओर से तैयार किया गया है, जबकि ए श्रीकर प्रसाद ने सिनेमैटोग्राफी को संभाला है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि फिल्म कई बेहतरीन सीन्स देखने को मिलेंगे. मूवी 26 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Also Read- जूनियर एनटीआर की फिल्म Devara: Part 1 की शूटिंग हुई खत्म, सेट से आखरी दिन की तस्वीरें साझा कर मेकर्स ने रिवील किया रिलीज डेट

Also Read- Devara part 1: फिल्म ‘देवारा’ से सैफ अली खान का धांसू लुक हुआ रिवील, सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >