Devara: Part 1: जूनियर एनटीआर ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- शब्दों को अपने दिल में…

Devara: Part 1: जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर स्टारर देवरा पार्ट 1 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. मूवी ने अब तक 276.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अब एनटीआर ने फैंस को धन्यवाद दिया.

Devara: Part 1: जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर स्टारर देवरा: पार्ट 1 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. पैन इंडिया फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. देवरा का नेट कलेक्शन 276.3 करोड़ रुपये है. चूंकि कई नई बड़ी फिल्मों की रिलीज के बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है, जूनियर एनटीआर ने मूवी पर प्यार बरसाने के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया. यही नहीं उन्होंने अपने सह-कलाकारों जान्हवी कपूर, सैफ अली खान, प्रकाश राज और श्रीकांत को भी धन्यवाद दिया.

देवरा पार्ट 1 की सफलता पर क्या बोले जूनियर एनटीआर

नोट में उन्होंने कोराटाला शिवा, संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और इस फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और क्रू को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने अपने नोट के अंत में एक्टर ने कहा, “मेरे फैंस जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं और मुझे एनर्जी देते रहते हैं, मैं वास्तव में धन्य महसूस करता हूं. आपका अटूट सपोर्ट ही वह कारण है, जिससे मैं खुद को बेस्ट देने के लिए जोर धकेलता हूं. मैं आपके हर प्यार भरे उत्साह और प्रोत्साहन के शब्दों को अपने दिल में रखता हूं. यह मुझ पर आपका विश्वास है, जो मुझे शक्ति देता है और इसके लिए मैं सदैव ऋणी रहूंगा.

देवरा: पार्ट 1 में कौन से स्टारकास्ट है मौजूद

देवरा: पार्ट 1, 300 करोड़ रुपये के भारी बजट पर बनाया गया था. तेलुगु फिल्म में जूनियर एनटीआर दोहरी भूमिकाओं में हैं, जिसमें जान्हवी कपूर, चैत्र राय, सैफ अली खान, श्रुति मराठे, शाइन टॉम चाको, मुरली शर्मा, कलैयारासन, अभिमन्यु सिंह और मीका श्रीकांत भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म बॉलीवुड सितारों जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की तेलुगु डेब्यू भी है. यह फिल्म हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तमिल समेत कई अन्य भाषाओं में रिलीज हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अगले महीने अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार है.

Also read:जूनियर एनटीआर ने 30 दिन पानी के अंदर शूटिंग की, फिल्म के स्टंट्स में है पानी का धांसू खेल

Also read:Devara Movie Review: आखिर कितना दम है लाल समंदर की लहरों में,  टिकट बुक करने से पहले जानिए देखने की वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >