Devara First Review: जूनियर एनटीआर की फिल्म का पहला रिव्यू आउट, टिकट लेने से पहले जान लें कैसी है फिल्म

Devara First Review: कोराटाला शिवा की ओर से निर्देशित अपकमिंग तेलुगु एक्शन ड्रामा ‘देवरा: पार्ट 1’ 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में जूनियर एनटीआर डबल रोल में नजर आ रहे हैं. उनके साथ सैफ अली खान और जान्हवी कपूर भी है. अब मूवी का पहला रिव्यू आ गया है.

Devara First Review: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर स्टारर तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. कोराटाला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म तटीय भूमि की बैकग्राउंड पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे देवरा अपनी मातृभूमि के लोगों की रक्षा करता है और दुष्टों के खिलाफ लड़ता है. फिल्म में चैत्रा राय, सैफ अली खान, श्रुति मराठे, शाइन टॉम चाको, मुरली शर्मा और कलैयारासन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सहित विभिन्न भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है.

देवरा-पार्ट 1 का पहला रिव्यू आउट

देवरा साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसमें कुछ बेहतरीन सितारे एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे. यह फिल्म जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की तेलुगु डेब्यू का भी प्रतीक है. देशभर के दर्शक अपने पसंदीदा कलाकारों को एक साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. अब सोशल मीडिया पर पहला रिव्यू सामने आ गया है. जहां एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “फर्स्ट रिव्यू #देवरा: #JrNTR बेहतरीन है, एक शानदार अभिनय प्रस्तुत करता है, जो एक भी लय नहीं चूकता. वह फिल्म को ताकत देते हैं जिसकी जरुरत थी. #SaifAliKhan शानदार हैं. #JanhviKapoor. देवरा एक पैसा वसूल मनोरंजक फिल्म है, जो बड़े पर्दे के लिए बनाई गई है.”

Also Read- Devara: ये 3 सवाल देंगे जवाब, क्या जूनियर एनटीआर की फिल्म होगी इस साल की सबसे बड़ी मास एंटरटेनर

Also Read- Devara की प्री-सेल्स देख आप हो जाएंगे शॉक RRR को भी दे रही है कड़ी टक्कर

दर्शकों ने देवरा को बताया मस्ट वॉच

एक दूसरे यूजर ने लिखा, “अभी #देवरा देखा और इसे देखकर मजा आ गया. क्या एक्शन सीन है, शक्तिशाली प्रदर्शन और एक महाकाव्य कहानी. सभी सिनेमा प्रेमियों के लिए मस्ट वॉच #देवरामूवी #टॉलीवुड.” एक क्रिटिक ने लिखा, “एक्शन एक्शन एक्शन #देवरा की कहानी हाई-एक्शन सीक्वेंस और भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. कोराटाला पहले पार्ट में कुछ रॉ और इन्टेंस कहानी दिखाता है. अनिरुद्ध का बीजीएम क्लास और मास है. थोड़ी धीमी शुरुआत होती है, लेकिन जहां #एनटीआर के रूप में #देवरा मुड़ता है वहां आकर्षक हो जाता है. डांस, एक्शन और डायलॉग्स स्क्रीन पर आग लगाते हैं. सैफ अली खान का डेब्यू कमाल का है. पार्ट 2 का इंतजार है बस.”

Also Read- Devara: जूनियर एनटीआर की फिल्म का प्री-सेल्स में धमाल, रिलीज से पहले कमाए 180 करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >