Devara Box Office Collection: जूनियर एनटीआर की फिल्म हिट हुई या फिर फ्लॉप, जानें अब तक का कलेक्शन

Devara Box Office Collection: एक्शन थ्रिलर फिल्म देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. 27 सितंबर को रिलीज हुई मूवी ने 2 दिनों के अंदर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. आइये जानते हैं पांच दिनों में इसने कितनी कमाई की थी.

Devara Box Office Collection: जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म देवरा बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. यह फिल्म 27 सितंबर को तेलुगु, हिंदी, मलयालम, तमिल और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिव्यू मिला था. अब इसका लक्ष्य भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना है. कोराटाला शिवा की ओर से निर्देशित देवरा को 300 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट बनाया गया है. ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने भारत में 82.5 करोड़ रुपये की कमाई की और 2 दिन के अंदर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. आइये जानते हैं ये बॉक्स ऑफिस पर हिट या फिर फ्लॉप रही.

देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का किया कलेक्शन

सैकनिलक के अनुसार, देवरा: पार्ट 1 ने पांचवें दिन (पहले मंगलवार) 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जूनियर एनटीआर की फिल्म का नेट कलेक्शन 186.85 करोड़ रुपये है. 1 अक्टूबर को, फिल्म को सिनेमाघरों में 27.96 प्रतिशत तेलुगु ऑक्यूपेंसी, 14.52 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी, 19.05 प्रतिशत कन्नड़ और 18.49 प्रतिशत तमिल ऑक्यूपेंसी मिली. इसने दुनिया भर में कुल 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, कुल कलेक्शन 304 करोड़ रुपये है. ये बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो रही है.

Also Read- Devara Box Office Collection Day 5: आने वाले 2 दिन तय करेंगे फिल्म का फ्यूचर, जानिए हुई अब तक की कमाई

क्या है देवरा पार्ट 1 की कहानी

फिल्म आजादी के बाद के तटीय इलाकों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां पुरुष नायक दुष्टों से जमीन और उसके लोगों की रक्षा करता है. फिल्म में जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर, चैत्र राय, सैफ अली खान, श्रुति मराठे, शाइन टॉम चाको, मुरली शर्मा, कलैयारासन और अभिमन्यु सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं. कोराटाला शिवा की ओर से निर्देशित यह फिल्म पहले 10 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी.

Also Read- Devara Box Office Collection Day 4: देवरा हिट हुई या फ्लॉप, 4 दिन में कितना रहा जूनियर एनटीआर की मूवी का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >