Deva First Review: शाहिद कपूर की देवा का पहला रिव्यू आउट, टिकट लेने से पहले जान लें कितने मिले स्टार्स

Deva First Review: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर देवा 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. एक्शन ड्रामा में शाहिद एक पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं. अगर आप भी फिल्म देखना चाहते हैं, तो यहां पढ़ लें रिव्यू.

Deva First Review: शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म देवा को लेकर सुर्खियों बटोर रहे हैं. एक्शन थ्रिलर 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. रोशन एंड्रयूज की ओर से निर्देशित फिल्म में पूजा हेगड़े, कुब्रा सैत और पावेल गुलाटी भी मुख्य भूमिका में हैं. मूवी बदले की भावना वाले एक निडर पुलिसकर्मी के बारे में है, जो माफिया के खिलाफ लड़ता है. अगर आप देवा देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां पहले रिव्यू पढ़ लें.

शाहिद कपूर की देवा का पहला रिव्यू आउट

फिल्म एक्टर और क्रिटिक्स विवेक मिश्रा ने देवा को 3½ स्टार्स दिए हैं. उन्होंने कहा, #DevaReview: साल का सबसे विस्फोटक पुलिस ड्रामा! 2 घंटे और 36 मिनट की फिल्म आपके दिमाग को झकझोर कर रख देगी. मूवी एक रोलरकोस्टर राइड है, जिसे आप मिस नहीं कर सकते. शाहिद कपूर एक हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रहे करिश्माई पुलिसकर्मी #देवा में बदल जाते हैं. स्टाइलिश, मनोरंजक और जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक अनुभव है.

शानदार है देवा की कहानी

ऑलवेज बॉलीवुड की ओर से शेयर किए गए ट्वीट के अनुसार, ”देवा का सेंसर कॉपी अभी तुरंत देखा और यह एक जबरदस्त फिल्म है. शाहिद कपूर की मूवी एक शानदार लेकिन उद्दंड पुलिसवाले की कहानी है, जो इस क्राइम थ्रिलर में एक हाई-प्रोफाइल मामले की जांच करते समय धोखे और विश्वासघात का पर्दाफाश करता है.” देवा का रन टाइम कथित तौर पर 156:53 मिनट है.

क्या है देवा की कहानी

एक्शन थ्रिलर एक विद्रोही पुलिस अधिकारी (शाहिद कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक हाई-प्रोफाइल मामले को सुलझाने का काम सौंपा गया है. जांच के दौरान वह धोखे, विश्वासघात और एक खतरनाक साजिश की परतों को उजागर करता है. फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रयूज ने किया है, जो सैल्यूट और कायमकुलम कोचुन्नी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Deva Trailer: पुलिस ऑफिसर या माफिया…, रिलीज हुआ शाहिद कपूर की ‘देवा’ का धांसू ट्रेलर, जानें रिलीज डेट

यह भी पढ़ें- Deva Movie: कास्ट और क्रू से भी मेकर्स ने छुपाया फिल्म का क्लाइममैक्स, शाहिद ने कहा- हमने अपना सबकुछ लगा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >