दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर देख फैंस हुए परेशान, बिना शादी की अंगूठी पहने दिखी एक्ट्रेस, VIDEO

सोशल मीडिया पर इन-दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, इसमें कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही. अब एक्ट्रेस को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां उनके हाथों में शादी की अंगूठी नहीं देखी गई. फैंस इस बात से काफी परेशान हो गए हैं.

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक है. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते है. हालांकि बीते कुछ दिनों से खबर आ रही कि दोनों कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. एक ट्वीट से ये बात शुरू हुई, जिसके बाद फैंस उन्हें लेकर परेशान हो गए. अभिनेत्री हाल ही में अचानक अस्पताल में भर्ती होने के कारण चर्चा में थी. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कुछ दिन पहले ही दीपिका को बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था. वहीं अब एयरपोर्ट पर दीपिका को फिट एंड फाइन देखा गया. हालांकि एयरपोर्ट पर उन्हें देख फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए.

दीपिका ने नहीं पहनी थी शादी की रिंग

खैर सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें थी कि रणवीर और दीपिका के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. फैंस इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं. अब एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने शादी की अंगूठी नहीं पहनी थी. आमतौर पर अपनी शादी की अंगूठी पहनने वाली दीपिका को आज एयरपोर्ट पर इसके बिना देखा गया और इससे यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि बॉलीवुड के सबसे चहेते जोड़े के बीच चीजें अभी तक सुलझी नहीं हैं.

रणवीर ने कही ये बात

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान, रणवीर से दीपिका के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा गया. इसपर एक्टर बोले- टचवुड. हम मिले और 2012 में डेटिंग शुरू की… 2022 में मुझे और दीपिका को दस साल हो गए हैं. फिक्की फ्रेम्स 2022 में दीपिका के साथ फिर से काम करने के बारे में पूछे जाने पर, रणवीर ने कहा, मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और उनकी तारीफ करता हूं. मैंने अपने पर्सनल लाइफ में भी उनसे बहुत कुछ सीखा है. आप लोग बहुत जल्द हमें साथ देखेंगे. वह मेरे साथ हुई अच्छी अच्छी चीजों में से एक है. मैं अपने जीवन में उसका शुक्रगुजार हूं.

Also Read: दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह के बीच सबकुछ ठीक नहीं? ये ट्वीट देख फैंस परेशान, एक्टर ने अब दिया जवाब
बी-टाउन के फेवरेट कपल हैं रणवीर और दीपिका

रणवीर और दीपिका बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं. उनके फैंस उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं और उनके जैसा रिलेशनशिप बनाना चाहते हैं. बार-बार हमने रणवीर को दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार करते देखा है, और एक अवॉर्ड फंक्शन में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने के बाद उनके हालिया हावभाव ने साबित कर दिया कि वह अपनी पत्नी के बिना कुछ भी नहीं हैं. हम उम्मीद करते हैं कि यह जोड़ी जल्द ही एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करेगी और रणवीर भी अपनी प्यारी पत्नी के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >