Deepika Padukone Spirit Controversy: 25 करोड़ फीस और 10% प्रॉफिट शेयर की डिमांड, फिर क्यों टूटी डील?

दीपिका पादुकोण और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'Spirit' को लेकर विवाद गहरा गया है. फीस, शूटिंग शेड्यूल और कहानी लीक करने जैसे आरोपों के बीच दीपिका के फिल्म से बाहर होने की वजहें चर्चा में हैं. जानें इस हाई-प्रोफाइल विवाद की पूरी कहानी.

दीपिका पादुकोण और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'Spirit' एक बार फिर सुर्खियों में है. प्रभास स्टारर इस फिल्म में पहले दीपिका पादुकोण को फीमेल लीड के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन बाद में उनकी जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया. अब फिल्म से दीपिका के बाहर होने को लेकर पुराने दावे और नए आरोप चर्चा में हैं.

Spirit से क्यों बाहर हुईं दीपिका पादुकोण ?

दीपिका और फिल्म के मेकर्स के बीच बातचीत के दौरान फीस, शूटिंग शेड्यूल और दूसरी शर्तों को लेकर मतभेद होने की खबरें सामने आई थीं. दीपिका ने करीब 35 दिनों की शूटिंग के लिए 25 करोड़ रुपये फीस की मांग की थी. इसके अलावा उन्होंने फिल्म के मुनाफे में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी भी मांगी थी. एक्ट्रेस की तरफ से शूटिंग के दौरान अपने एंटरेज से जुड़े खर्चों को लेकर भी कुछ शर्तें रखी गई थीं.

8 घंटे की शूटिंग को लेकर भी हुई चर्चा

दीपिका पादुकोण की 'Spirit' से एग्जिट के बाद उनके आठ घंटे की वर्क शिफ्ट की मांग की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस मुद्दे पर फिल्म इंडस्ट्री में काम के घंटों और कलाकारों के वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर बहस शुरू हुई. हालांकि, आठ घंटे की शूटिंग असल में डील टूटने की मुख्य वजह नहीं थी. फिल्म की शूटिंग लोकेशन, तकनीकी जरूरतों और रोशनी जैसे कई पहलुओं पर निर्भर करती है, इसलिए शेड्यूल में लचीलापन जरूरी होता है.

कहानी लीक करने का भी लगा आरोप

'Spirit' विवाद ने उस समय और तूल पकड़ा था, जब संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर बिना किसी का नाम लिए 'डर्टी PR गेम्स' का जिक्र किया था. उन्होंने भरोसा तोड़ने और फिल्म की कहानी से जुड़ी जानकारी सामने आने जैसे आरोप लगाए थे. अब संदीप के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने कथित तौर पर दीपिका पर फिल्म की कहानी लीक करने का आरोप लगाया है. हालांकि, दीपिका की ओर से इन आरोपों पर कोई ताजा प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

नई रिपोर्ट ने दावे पर उठाए सवाल

इस बीच हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में इन आरोपों पर सवाल उठाए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने संदीप रेड्डी वांगा से केवल एक बार मुलाकात की थी और कथित तौर पर उन्हें फिल्म की पूरी स्क्रीनप्ले की जानकारी नहीं थी. ऐसे में कहानी लीक करने के आरोप पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

अब तृप्ति डिमरी के साथ बन रही है फिल्म

दीपिका के फिल्म से बाहर होने के बाद मेकर्स ने तृप्ति डिमरी को प्रभास के साथ फीमेल लीड के तौर पर चुना. तृप्ति इससे पहले संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में काम कर चुकी हैं. वहीं, ताजा रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि दीपिका भविष्य में संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम नहीं करना चाहतीं. हालांकि, इस बारे में भी एक्ट्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. फिलहाल 'Spirit' को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. फिल्म से दीपिका के बाहर होने की वजह को लेकर अलग-अलग दावे सामने आने के कारण फैंस के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण पर लगा ‘स्पिरिट’ की कहानी लीक करने का आरोप, प्रणय रेड्डी के इस दावे से मचा बवाल

ये भी पढ़ें: 'Spirit' विवाद में दीपिका पादुकोण का पहला रिएक्शन, वांगा ब्रदर्स पर साधा निशाना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >