पेरिस फैशन वीक में अपने पैरेंट्स के साथ दिखी दीपिका पादुकोण, फैंस बोले-रणवीर सिंह के साथ क्यों नहीं...

दीपिका पादुकोण इन-दिनों अपने ऐड को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है. एक्ट्रेस को हाल ही में लुई वुइटन का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. अब एक्ट्रेस को पेरिस फैशन वीक 2022 में अपने पैरेंट्स के साथ स्पॉट किया गया.

Paris Fashion Week: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हाल ही में पेरिस फैशन वीक में लुई वुइटन शो में बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट पहुंचीं थी. यहां एक्ट्रेस को उनके पैरेंट्स प्रकाश पादुकोण और उज्जला पादुकोण के साथ स्पॉट किया गया. बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण लुई वुइटन (Louis Vuitton) की ब्रांड एंबेसडर बनी है. अब उस इवेंट से एक्ट्रेस की कई तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

पेरिस फैशन वीक में दीपिका दिखी

पेरिस फैशन वीक में दीपिका को हॉलीवुड ए-लिस्टर्स जैसे एलिसिया विकेंडर, एंटोनी अर्नाल्ट, एना डी अरमास और अन्य के साथ पहली पंक्ति में बैठे देखा गया था. फैशन शो में दीपिका के पहुंचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसमें उनके माता-पिता भी शामिल थे. शॉर्ट क्लिप में, बोल्ड मेकअप और गीले बालों के साथ ग्रे ड्रेस पहने हुए स्पॉट किया गया. उनकी मां उज्जला ने मैचिंग ब्लेजर के साथ एक सफेद शर्ट और एक जोड़ी ट्राउजर पहना था, वहीं उनके पिता प्रकाश पादुकोण ने कैजुअल रखा था और एक सफेद शर्ट और एक जोड़ी काली पैंट के ऊपर एक काला स्वेटर पहना था.

https://www.instagram.com/reel/CjTNPRhPOqP/?
फैंस ने किया ये कमेंट

दीपिका को माता-पिता के साथ इवेंट में देखकर एक यूजर ने लिखा, ”इतना खूबसूरत और विचारशील…इन सफल पलों को अपने माता-पिता के साथ साझा करने के लिए एक्ट्रेस को प्यार करें.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “रणवीर सिंह कहां है..उन्हे भी साथ ले जाते तो ज्यादा अच्छा रहता”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”मेरा मतलब दीपिका तो दीपिका हैं, लेकिन उनकी मां कितनी कूल लग रही हैं”.

https://www.instagram.com/p/CjYZayvsW__/
Also Read: Bigg Boss: आज होगा पहला वीकेंड का वार, घर में ग्रैंड एंट्री लेंगे सलमान खान,अब्दु रोजिक को देंगे ये गिफ्ट
इन फिल्मों में दिखेंगी दीपिका

दीपिका को इस साल की शुरुआत में लुई वुइटन का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया था और उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में अपनी उपस्थिति के दौरान ब्रांड के कई आउटफिट पहने थे, जहां उन्होंने जूरी सदस्य के रूप में काम किया था. दीपिका को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय ज्वैलरी ब्रांड कार्टियर का ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया है. दीपिका की आने वाली फिल्मों में शाहरुख खान के साथ पठान, अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न रीमेक और प्रोजेक्ट के, और ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के साथ फाइटर शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >