Deepika Padukone Baby Girl Photo: बेटी को गोद में उठाए दिखी दीपिका पादुकोण, बेबी गर्ल की पहली फोटो आई सामने

Deepika Padukone Baby Girl Photo: दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. आज एक्ट्रेस अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई है और अपनी नन्ही परी को घर ले आई है. इसी बीच एक्ट्रेस की कुछ फोटो वायरल हुई, जिसमें उन्हें नवजात बच्चें को पकड़े हुए देखा गया. हर किसी का दिल ये देखकर पिघल गया.

Deepika Padukone Baby Girl Photo: दीपिका पादुकोण जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही अच्छी मां भी है. एक्ट्रेस ने ये बात साबित कर दिया है. जी हां एक हफ्ते पहले दीपिका के घर में किलकारियां गुंजी और उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया. कपल ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को बताया, जिसमें बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने उन्हें ढेर सारी बधाईयां दी. अब दीपिका अपनी नन्ही परी को लेकर घर वापस आ गई है. रास्ते से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुई, जिसमें उन्हें बेबी को प्यार से पकड़े हुए देखा जा सकता है.

दीपिका और उनकी बेटी की पहली तसवीर वायरल, क्या देखा आपने

वायरल हो रही फोटोज में दीपिका पादुकोण ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है. नो मेकअप लुक में उन्होंने चश्मा लगा रखा है. वहीं नन्ही परी को उन्होंने गोद में ले रखा है. साथ ही सफेद कपड़े में कवर किया है. बगल में बैठे रणवीर सिंह बेटी को प्यार से निहारते नजर आ रहे हैं. प्यारी सी फैमिली की ये फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई फैंस ने उन्हें बधाई दी. साथ ही नन्ही परी की क्यूटनेस पर दिल हार बैठे.

दीपिका ने बायो में लिखा क्या नया

8 सितंबर, 2024 को दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ अपनी बेटी के जन्म की घोषणा की. जोड़े ने लिखा, “आपका स्वागत है बेबी गर्ल. 8-9-2024. दीपिका और रणवीर.” सिंघम अगेन अभिनेत्री ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के बाद अपना इंस्टाग्राम बायो भी बदल दिया है. उन्होंने मदरहुड की एक झलक पेश की. जिसमें लिखा, फीड, बर्प, नींद, रिपीट.

दीपिका की बेबी से मिलने पहुंचे कौन-कौन से सेलेब्स

दीपिका ने मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में अपने बच्चे का स्वागत किया. कुछ दिनों बाद, शाहरुख खान नए माता-पिता को बधाई देने के लिए अस्पताल पहुंचे. इससे पहले, मुकेश अंबानी ने भी अस्पताल का दौरा किया था. दीपिका और रणवीर ने इस साल फरवरी में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी.

Also Read- Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका पादुकोण की बेटी जन्म के बाद करती है सिर्फ ये काम, मम्मी ने दिया अपडेट

Also Read- Fact Check: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने न्यूबोर्न बेटी संग कराया फोटोशूट, इंटरनेट पर तसवीरें वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >