Deepika Kakkar In Hospital: अचानक अस्पताल क्यों पहुंचीं दीपिका कक्कड़? पति शोएब हुए इमोशनल

Deepika Kakkar In Hospital: शोएब इब्राहिम के नए व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने जिंदगी का सबसे बड़ा सच बताया है. दीपिका अस्पताल पहुंची है. अचानक अस्पताल जाने की वजह क्या रही, जानने के लिए पूरी स्टोरी पढ़ें…

Deepika Kakkar In Hospital: टीवी की मशहूर जोड़ी दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम भले ही काफी समय से किसी टीवी शो में नजर नहीं आए हों, लेकिन अपने व्लॉग्स के जरिए वह लगातार फैंस से जुड़े रहते हैं. अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से लेकर पर्सनल और प्रोफेशनल अपडेट्स तक, दोनों खुलकर शेयर करते हैं. हाल ही में शोएब ने एक नया व्लॉग अपलोड किया, जिसमें कई भावुक पल देखने को मिले.

डॉक्टर के बुलाने पर गयी थी अस्पताल

व्लॉग में दीपिका किचन में गाजर का हलवा बनाती नजर आईं. उन्होंने बताया कि वह थोड़ी थकी हुई महसूस कर रही हैं, जो उनके चेहरे से भी साफ झलक रहा था. इसी दौरान उन्होंने एक बेहद निजी बात शेयर की. दीपिका ने बताया कि 31 दिसंबर को वह कोकिलाबेन अस्पताल गई थीं, जहां उन्हें डॉक्टर ने बुलाया था. अस्पताल में काफी भीड़ थी और कॉरिडोर पूरी तरह भरा हुआ था. वहीं वह उसी कुर्सी पर बैठीं, जहां पहली बार उन्हें अपनी बीमारी यानी कैंसर के बारे में पता चला था.

अपनों को तकलीफ में देखना काफी मुश्किल

दीपिका ने बताया कि उन्होंने उस जगह की एक फोटो शोएब को भेजी थी. यह सुनते ही शोएब ने उनसे कहा कि ऐसी बातें याद मत दिलाओ. दीपिका ने उन्हें समझाते हुए कहा कि सब कुछ पॉजिटिव रहा है, इसलिए नेगेटिव सोचने की जरूरत नहीं है. इसी बातचीत के दौरान शोएब इमोशनल हो गए. शोएब ने बताया कि हाल ही में किसी ने उनसे पूछा था कि साल 2025 ने उन्हें क्या सिखाया. इस पर उन्होंने कहा कि इंसान खुद पर तो हर दर्द झेल लेता है, लेकिन अपने करीबी को तकलीफ में देखना सबसे मुश्किल होता है. उन्होंने माना कि जिस दौर से दीपिका गुजर रही थीं, उस वक्त न करियर की फिक्र थी, न घर की और न ही खुद की. बस यही चिंता थी कि सब ठीक हो जाए.

जिंदगी में उतार-चढ़ाव लगा रहता है

दीपिका ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि आजकल हालात कुछ ऐसे हैं कि हर दिन कुछ न कुछ गलत हो रहा है. ऐसे में अगर आपके अपने लोग और आपके चाहने वाले ठीक हैं, तो उससे बड़ी कोई दौलत नहीं हो सकती. शोएब ने भी यही कहा कि इंसान को बस यही दुआ करनी चाहिए कि वह और उसके अपने स्वस्थ रहें. बाकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव तो चलते ही रहते हैं.

यह भी पढ़ें: Pratibha Ranta: लापता लेडीज की ‘जया’ ने मारी बड़ी छलांग, सिद्धांत चतुर्वेदी संग इस प्रोजेक्ट में आ सकती हैं नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >