देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी नये घर में होंगे शिफ्ट, देखें कैसा दिखता है कपल का नया आशियाना

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने अपने नये घर की झलक फैंस को दिखाई. एक्ट्रेस ने फोटोज पोस्ट की, जिसमें वो अपने पति के साथ पोज देती दिखी. चलिए आपको दिखाते है उनका नया आशियाना कैसा दिखता है.

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने अपने नये घर की झलक फैंस को दिखाई. घर की तसवीरें शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, नयी शुरुआत के लिए चीयर्स. साथ ही ओम नमः शिवाय भी लिखा.

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी जल्द ही नये घर में शिफ्ट होंगे. कपल विशाल ड्राइंग रूम में खड़े दिख रहे है और उनके पीछे सारा सामान बिखरा दिख रहा है. ड्राइंग रूम काफी स्पेसियस और लग्जीरियस है.

बता दें कि देबिना जब दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई थी, तभी से वो नया आशियाना खोज रहे थे. अब लगता है कि उन्हें अपने सपनों का घर मिल गया है. तसवीरों में उनका बालकनी भी दिख रही है.

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के इस घर में कई लाइट्स दिख रहे है और दीवारों को क्रीम कलर से पेंट किया गया है.

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी अपने नये घर की हर चीज को ध्यान से परख रहे है. वहीं तसवीरों पर यूजर्स नये घर के लिए उन्हें बधाई दे रहे है.

गुरमीत और देबिना ने इस साल अप्रैल में अपने पहली बेटी लियाना का स्वागत किया था. जिसके चार महीने बाद ही उन्होंने उनकी दूसरी गर्भावस्था की घोषणा की. 11 नवंबर को कपल ने दूसरी बेटी का स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >