Dalljiet Kaur ने खोली अपने दूसरे पति की पोल, फूटा गुस्सा, कहा- 'शर्म करो 10 महीने में तुम्हारी…'

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी ठीक नहीं चल रही है. अब उन्होंने अपने पति की तसवीर लगाकर अजीब पोस्ट शेयर किया है. तसवीर में उन्होंने हिंट दिया है कि उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है.

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने 10 मार्च, 2023 को निखिल पटेल से दूसरी शादी की. शादी के बाद वो केन्या निखिल के साथ रहने चली गई थी. हालांकि उनकी शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही. दलजीत और निखिल के अलग होने की अफवाहें तब तेज हो गईं, जब दोनों ने अपने इंस्टाग्राम से एक साथ की तस्वीरें हटा दी. एक्ट्रेस ने अबतक चुप्पी बनाए रखा था, लेकिन अब उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में उन्होंने अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर बताया.


दलजीत कौर के दूसरे पति का चल रहा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसी साल जनवरी में दलजीत केन्या से वापस भारत लौट आई है. दलजीत ने अपने पति की तसवीर इंस्टा स्टोरी में पोस्ट किया, जिसमें उनके पति ने किसी SN नाम की लड़की को लेकर लिखा, तुम मुझे अच्छा फील कराती हो. जिसके बाद एक्ट्रेस ने लिखा, तुम्हें शर्म आनी चाहिए की तुम्हारी पत्नी शादी के 10 महीने बाद ही अपने बेटे को लेकर इंडिया आ गई. पूरी फैमिली की बेइज्जती हुई है. तुम्हें कम से कम बच्चों के लिए थोड़ा रिस्पेक्ट रखना चाहिए.

Dalljiet Kaur: पति निखिल पटेल से अलग होने की अफवाह पर दलजीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने कभी…

Panchayat 3 के रिलीज से पहले देखें जितेंद्र कुमार की ये 8 धांसू फिल्में- वेब सीरीज, वीकेंड पर नहीं होंगे बोर


दलजीत कौर ने कही ये बात
दलजीत कौर ने इस पोस्ट में ये भी लिखा कि, कम से कम आपको अपनी वाइफ की पब्लिकली रूप से थोड़ी इज्जत रखनी चाहिए क्योंकि मैं दूसरी कई चीजों पर चुप रही. एक्ट्रेस के इस पोस्ट से इतना तो साफ है कि उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है. बता दें कि दलजीत ने पहले शादी एक्टर शालीन भनोट से की थी. कपल का एक बेटा भी है. हालांकि एक्ट्रेस ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और साल 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >