Dalljiet Kaur का छलका दर्द, एक्स हसबैंड निखिल के बर्थडे पर लिखा- मेरे सभी घावों को… फिर डिलीट किया पोस्ट

एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने एक्स-हसबैंड के जन्मदिन पर पोस्ट लिखकर उसे डिलीट भी कर दिया. पिछले साल ही निखिल पटेल और एक्ट्रेस ने धूमधाम से शादी की और अब अलग हो गए.

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में है. पिछले साल ही दलजीत ने निखिल पटेल संग शादी रचाई थी. शादी के कुछ महीनों बाद ही उनके रिश्ते में खटास आ गई और इसी साल जनवरी में एक्ट्रेस केन्या से वापस इंडिया आ गई. उसके बाद से ही दोनों एक-दूसरे पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. अब दलजीत और निखिल अलग हो गए है. अपने एक्स-हसबैंड के जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने एक भावुक करने वाला पोस्ट लिखा है. हालांकि अब उन्होंने अपना वो पोस्ट डिलीट कर दिया.

निखिल पटेल के बर्थडे पर दलजीत कौर ने भावुक पोस्ट

निखिल पटेल के बर्थडे पर दलजीत कौर ने अपने इंल्टाग्राम पर कई तसवीरें पोस्ट की है. साथ ही निखिल संग उसने अपनी शादी की फोटोज शेयर की है. इसके साथ उन्होंने लिखा, पिछले साल इस दिन मैंने तुम्हारे बर्थडे के लिए सरप्राइज प्लान किया था. शादी के बाद ये तुम्हारा पहला बर्थडे था और मैं काफी उत्साहित थी. मेरी आंखों से आंसू बह रहे है और मैं तुम्हें जन्मदिन विश करना चाहती हूं. सब कोई कहते हैं कि मुझे ठीक हो जाना चाहिए, लेकिन तुम बार-बार मेरे सभी घावों को फिर से कुरेद देते हो.

Also Read- Dalljiet Kaur: पति निखिल पटेल से अलग होने की अफवाह पर दलजीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने कभी…

Panchayat 3 के रिलीज से पहले देखें जितेंद्र कुमार की ये 8 धांसू फिल्में- वेब सीरीज, वीकेंड पर नहीं होंगे बोर

दलजीत कौर ने डिलीट किया पोस्ट

दलजीत कौर ने आगे पोस्ट में लिखा, मुझे नहीं लगता कि मैं कभी समझ पाउंगी, आप जो करते है वो करें, वैसा ही करते हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा की वह मुझे फिर से चोट पहुंचाएंगे और आप इसके लिए नये तरीके खोज लेंगे. आखिरी में एक्ट्रेस ने लिखा कि उनका बेटा जेडन अभी भी उन्हें पापा कहता है. दिलजीत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस उनके पोस्ट पर उन्हें मजबूत रखने के लिए कह रहे थे. इस बीच एक्ट्रेस ने अपना इंस्टा पोस्ट डिलीट भी कर दिया.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >