Dalljiet Kaur: 'शर्म आनी चाहिए तुम्हें…' कोर्ट में निखिल ने शादी से किया इनकार तो भड़की दलजीत, कहा- क्या मैं…

दलजीत कौर और निखिल पटेल का रिश्ता अब तलाक तक पहुंच चुका है. उनके तलाक के केस की सुनवाई केन्या कोर्ट में हुई, जहां निखिल ने एक्ट्रेस संग शादी मानने से मना कर दिया. अब इसपर एक्ट्रेस ने अपडेट दिया है.

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातरा खबरों में बनी हुई है. उनकी निजी जिंदगी में क्या प्रॉब्लम चल रही है, ये अब सबके सामने आ चुकी है. दलजीत और उनके दूसरे पति निखिल पटेल का रिश्ता अब खत्म हो चुका है. उनके डिवोर्स की पहली सुनवाई केन्या के सेशन कोर्ट में हुई. कोर्ट में क्या हुआ, इस बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा.

क्या कोर्ट में दलजीत कौर को निखिल पटेल ने पत्नी मानने से किया इनकार?

दलजीत कौर ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा और इसे डिलीट कर दिया. उन्होंने लिखा, आज मेरी केन्या के कोर्ट में सुनवाई. उनके वकील ये प्रूफ करने में लगे थे कि कोई शादी नहीं हुई है. एफआईआर दर्ज कराते हुए इंडियन पुलिस ने मुझे बताया कि अगर वो शादी से इनकार करता है तो गवाहों के साथ परंपराएं उसे सलाखों के पीछे ले जाने के लिए काफी है. देखते है क्या होता है.

दलजीत कौर ने निखिल पटेल के परिवार को लेकर क्या कहा?

दलजीत कौर ने निखिल पटेल की फैमिली को लेकर कहा कि, तुम्हें और तुम्हारे परिवार को शर्म आनी चाहिए. क्या केन्या के टॉप नेता इस शादी में शामिल नहीं हुए थे. क्या आपने अपने घर के सारे फंक्शन में एक पत्नी को इनवाइट नहीं किया. या में एक मिस्ट्रेस थी, जिसे इनवाइट किया जा रहा था.

निखिल पटेल ने दलजीत कौर से शादी को लेकर क्या कहा?

दलजीत कौर ने कहा, मुझे शर्म आ रही है कि तुम ये पूफ्र करने की कोशिश कर रहे कि तुम्हारी मुझसे शादी नहीं हो रही. तुम्हें ये पहले बता देना चाहिए था, जब मैं करवाचौथ पर रात के 11:30 के आपके लिए फास्ट रखे हुए थी. तुम्हें शर्म आनी चाहिए निखिल.

Also Read- Dalljiet Kaur का छलका दर्द, एक्स हसबैंड निखिल के बर्थडे पर लिखा- मेरे सभी घावों को… फिर डिलीट किया पोस्ट

Also Read- Dalljiet Kaur: पति निखिल पटेल से अलग होने की अफवाह पर दलजीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने कभी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >