Dalljiet Kaur-Nikhil Patel Wedding: दुल्हन बनीं दलजीत कौर, निखिल संग लिए सात फेरे, देखें वेडिंग की पहली VIDEO

Dalljiet Kaur Nikhil Patel Wedding: दलजीत कौर अब हमेशा के लिए निखिल पटेल की दुल्हन बन चुकी है. कपल की शादी की पहली फोटोज सामने आई है. इसमें दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं. वहीं दलजीत का बेटा जेडन अपनी मम्मी के साथ खड़ा नजर आया.

Dalljiet Kaur Nikhil Patel Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर और बिजनेसमैन निखिल पटेल फाइनली आज एक दूसरे के हो गए. कपल आज दोस्तों और फैमिली के बीच शादी के बंधन में बंध गये. व्हाइट आउटफिट में न्यूलीवेड बेहद खूबसूरत लग रहे थे. जहां दलजीत ने खूबसूरत सफेद लहंगा और लाल दुपट्टा पहना था. वहीं निखिल व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में डैशिंग लग रहे थे. फूलों की चादर के नीचे दलजीत अपने बेटे जेडन संग काफी क्लासी और इमोशनल लग रही थी. कपल ने शादी के बाद नवविवाहित जोड़े के रूप में पहली बार एक साथ खुशी-खुशी पोज दिया. करिश्मा तन्ना, सनाया ईरानी और रिधि डोगरा जैसे सेलेब्स शादी में शामिल हुए.

शादी की फोटोज-वीडियोज वायरल

करिश्मा तन्ना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कपल की एक फोटो शेयर की और लिखा, “अभी-अभी शादी की है.” इधर दलजीत के बेटे जेडन ने अपनी मां का हाथ पकड़ रखा था. दलजीत ने अपनी शादी में ग्रैंड एंट्री की. उन्होंने अपने साजन के लिए डांस किया, बाद में फूली की चादर के बीच मंडप तक पहुंची. कपल की जयमाला सेरेमनी में एक्ट्रेस की दोस्त और फैमिली ने जमकर तालियाम बचाई और कपल को फ्यूचर के लिए शुभकामनाएं दी.

https://www.instagram.com/p/Cp7chJGhuBb/
https://www.instagram.com/p/Cp7asw0jukF/
https://www.instagram.com/p/Cp7ND6ctD-H/
https://www.instagram.com/p/Cp7IlltJahs/
https://www.instagram.com/p/Cp7W7B0tjs7/
फैंस दे रहे बधाई

दलजीत और निखिल की वेडिंग फोटोज और वीडियोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”दोनों साथ में कितने प्यारे लग रहे हैं…इन लोगों को दुनिया की सारी खुशियां मिले”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”दलजीत वेडिंग आउटफिट में कितनी सुंदर लग रही हैं…व्हाइट वेडिंग डे”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”डी डे..प्रिंसेस वाइब्स…शादी के लिए बधाईयां”.

Also Read: एक्स वाइफ दलजीत कौर की शादी में शामिल होंगे शालीन भनोट! बेटे जेडन से मिलने को लेकर किया ये खुलासा
दलजीत कौर के बारे में

बता दें कि दलजीत कौर की यह दूसरी शादी है और इससे पहले उनकी शादी शालीन भनोट से हुई थी. शालीन ने दलजीत और उनके बेटे के आगे सुखी जीवन की कामना की है. उन्होंने कहा कि दलजीत को दुनिया की सारी खुशियां मिले. मैं उनके लिए और जेडन के लिए काफी खुश हूं, क्योंकि दोनों का परिवार अब पूरा हो गया है. मुझे जब भी जेडन की याद आएगी, तो मैं उससे कैनिया में जाकर मिल सकता हूं. जब शालीन और दलजीत का तलाक हुआ था, तो दोनों ने काफी हंगामा किया था. दलजीत ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >