Daldal OTT Release: यहां देखें भूमि पेडनेकर की ‘दलदल’, डीसीपी रीटा ने सीरियल किलर को पछाड़ा

Daldal OTT Release: भूमि पेडनेकर की क्राइम थ्रिलर सीरीज दलदल ओटीटी पर रिलीज हो गयी है. रिलीज होते ही फैंस की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है. यदि आपको भी डीसीपी रीटा की इस सीरीज को देखना चाहते हैं तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें.

Daldal OTT Release: आज यानी 30 जनवरी 2026 को भूमि पेडनेकर की ‘दलदल’ ओटीटी पर रिलीज हो गयी है. फैंस को इसका लंबे समय से इंतजार था. यह एक मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें भूमि पेडनेकर डीसीपी रीटा फेरेरिया के रोल में हैं. कहानी में वो एक खतरनाक सीरियल किलर का पीछा करती हैं. अपने इम्पोस्टर सिंड्रोम से लड़ते-लड़ते एक ऐसी जांच में उलझ जाती हैं, जो उन्हें एक बेरहम कातिल के खिलाफ खड़ा कर देती है. 

‘दलदल’ मशहूर लेखक विष धमिजा की बेस्टसेलिंग किताब भेंडी बाजार से प्रेरित है. इस सीरीज को सुरेश त्रिवेणी ने खास तौर पर स्क्रीन के लिए तैयार किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने संभाली है. डायरेक्शन अमृत राज गुप्ता का है.

डीसीपी रीटा के किरदार में भूमि पेडनेकर

कहानी मुंबई की गलियों में बसती है और फोकस है मुंबई क्राइम ब्रांच की नई डीसीपी रीटा फरेरा पर, जिनका किरदार भूमि पेडनेकर निभा रही हैं. रीटा एक ईमानदार पुलिस अफसर हैं, लेकिन अपने अतीत की एक गलती और अंदरूनी डर से जूझ रही हैं. इसी बीच वह एक बेहद बेरहम और खतरनाक सीरियल किलर के केस में फंस जाती हैं.

सिस्टम के भीतर मौजूद भेदभाव का सामना

क्राइम सीन को देखकर यह लगता है कि यह हल्के दिल वालों के लिए नहीं है. इसमें दिखाया गया क्राइम सिर्फ डराता नहीं, बल्कि लंबे समय तक दिमाग में बैठ जाता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, रीटा को न सिर्फ केस की क्रूरता झेलनी पड़ती है, बल्कि पुलिस सिस्टम के अंदर मौजूद भेदभाव और दबाव का भी सामना करना पड़ता है.

यहां देखें दलदल का ट्रेलर

यह भी पढे़ं: Bollywood News: 60 की उम्र में हीरो रोमांस करे, हीरोइन क्यों नहीं? एक्ट्रेस मोना सिंह ने जताई आपत्ति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >