Dacoit: चौथे दिन की कमाई में आई गिरावट, जानें कलेक्शन

Dacoit box office collection day 4: अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म का डे 4 का आंकडा सामने आ गया है. आइए आपको चौथे दिन का कलेक्शन बताते हैं.

Dacoit box office collection day 4: नई फिल्म ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ पिछले शुक्रवार यानी 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आई थी. इस फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य किरदार में हैं. फिल्म ने पहले 3 दिनों में अच्छी कमाई की, लेकिन सोमवार को इसकी कमाई थोड़ी कम हो गई. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को फिल्म ने भारत में 2.70 करोड़ रुपये कमाए. अब तक 4 दिनों को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 22.50 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 38.49 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

अदिवी शेष की पुरानी फिल्मों से मुकाबला

फिल्म ‘डकैत’ अदिवी शेष की पुरानी फिल्म ‘HIT 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है, जिसने करीब 26 करोड़ कमाए थे, लेकिन अदिवी की सबसे बड़ी फिल्म ‘Major’ जिसने 41 करोड़ कमाए थे का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए इसे अभी काफी और कमाई करनी होगी. खास बात यह है कि यह फिल्म हिंदी से ज्यादा तेलुगु भाषा में पसंद की जा रही है.

फिल्म के बारे में

फिल्म ‘डकैत’ को डायरेक्ट शनिल देव ने किया है. खास बात यह है कि इस फिल्म की कहानी लिखने में उन्होंने खुद एक्टर अदिवी शेष की मदद ली है. इस फिल्म को सुप्रिया यारलागड्डा ने अन्नपूर्णा स्टूडियो के तले तैयार किया है. यह एक प्यार और इमोशन्स से भरी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. फिल्म की शूटिंग एक ही समय पर हिंदी और तेलुगु, दोनों भाषाओं में की गई है ताकि दोनों तरफ के दर्शक इसको देख सकें. फिल्म की कहानी दो ऐसे प्रेमियों की है, जो कभी एक-दूसरे के बहुत करीब थे, लेकिन वक्त और हालात ने उन्हें जुदा कर दिया. फिल्म में अदिवी शेष एक ऐसे अपराधी के रोल में हैं, जिसे अपनों से ही धोखा मिला है और अब वह उस धोखे का हिसाब बराबर करना चाहता है. वहीं मृणाल ठाकुर उनकी पुरानी साथी के किरदार में नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण-मृणाल की फिल्म का फर्स्ट लुक आउट, मेकर्स ने बदली रिलीज डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >