‘काला सोहना है’ सॉन्ग में नजर आएंगे हिमांशी और आसिम एक साथ, 19 मार्च को होगा रिलीज

kalla sohna hai song- बिग बॉस 13′ के कपल आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) प्रेम गीत ‘काला सोहना है में नजर आएंगे. आसिम ने सोशल मीडिया पर गाने का पोस्टर शेयर किया है.

मुंबई: ‘बिग बॉस 13’ के कपल आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) प्रेम गीत ‘काला सोहना है में नजर आएंगे. आसिम ने सोशल मीडिया पर गाने का पोस्टर शेयर किया है. यह गाना 19 मार्च को रिलीज होगा.

पोस्टर में आसिम हिमांशी को प्यार भरी नजरों से देख रहे है. दोनों की केमिस्ट्री बहुत अच्छी लग रही है. इस गाने को सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है और रजत नागपाल ने संगीत दिया है.

हाल ही में पारस छाबरा और माहिरा शर्मा की म्यूजिक वीडियो रिलीज हुई थी, जिसका नाम ‘बारिश’ था. इस गाने को टोनी कक्कड़ ने लिखा था और सोनू कक्कड़ ने गाया था. वहीं, आसिम को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीस के साथ एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया था, ‘जो मेरे अंगने’ में का रीक्रिएटेड वर्जन था. इस गाने को फैंस काफी पंसद कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >