Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत की ‘कुली’ ने ऋतिक की ‘वॉर 2’ को रिलीज से पहले दी पटखनी, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने खोली पोल

Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत की ‘कुली’ ने एडवांस बुकिंग में ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ को पछाड़ दिया है. जानिए कितने टिकट बिके और पहले दिन की कमाई कितनी हुई.

Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ दोनों ही 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. कुछ दिनों पहले इनकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. ऐसे में आइए ट्रेड एक्सपर्ट्स से जानते हैं किस फिल्म ने कितनी कमाई की और कौन बॉक्स ऑफिस रेस में सबसे आगे है.

एडवांस बुकिंग में कौन आगे?

इंडिया टुडे से खास बातचीत में, ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला के अनुसार, बीते दिन तक कुली ने दुनियाभर में प्री-सेल्स से 75 करोड़ रुपये कमा लिए थे और अब यह आंकड़ा 80 करोड़ रुपये पार कर चुका है. वहीं, वॉर 2 की कमाई 10-15 करोड़ रुपये रही. भारत में ‘वॉर 2’ की शुरुआत धीमी रही है, लेकिन उत्तरी अमेरिका से अच्छी बुकिंग आ रही है.

कुली वर्सेज वॉर 2: किसने बेचे कितने टिकट्स?

रजनीकांत स्टारर कुली के पहले दिन 9.1 लाख टिकट बिके थे, जिसके बाद फिल्म की रिलीज से पहले कमाई 19.6 करोड़ से 26.2 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट सहित) तक हुई थी. फिल्म में रजनीकांत के अलावा श्रुति हासन, सत्यराज, नागार्जुन अक्किनेनी और आमिर खान भी शामिल हैं. फिल्म के निर्देशन की कमान
लोकेश कनगराज संभाल रहे हैं.

वहीं, ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की स्पाई-एक्शन थ्रिलर ‘वॉर 2’ ने एडवांस बुकिंग में 67,000 टिकट बेचे (हिंदी, तमिल, तेलुगु), जिसके बाद इसकी पहले दिन की कमाई 2.4 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट सहित 6.12 करोड़ रुपये) हुई. अयान मुखर्जी की निर्देशित इस फिल्म से साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे है, जो कि फिल्म में ऋतिक के साथ जबरदस्त भिड़ते नजर आएंगे.

फिलहाल, प्री-बुकिंग के मामले में ‘कुली’ ने ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़े: War 2 Review Hit Or Flop: ऋतिक रोशन की वॉर 2 का फर्स्ट रिव्यू आउट, ब्लॉकबस्टर हुई या फ्लॉप, मिले इतने स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >