Coolie Box Office Records: कुली बनी रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर, ‘छावा’ को पछाड़कर उत्तरी अमेरिका में हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Coolie Box Office Records: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने सिर्फ 9 दिनों में उत्तरी अमेरिका में 6.60 मिलियन डॉलर कमा लिए, जिससे यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई. वहीं भारत में ‘छावा’ ने 601 करोड़ की धाक जमाई.

Coolie Box Office Records: लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी रजनीकांत की फिल्म कुली ने 2025 के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म ने सिर्फ 9 दिनों में उत्तरी अमेरिका में 6.60 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹55 करोड़) कमा लिए. इस कमाई के साथ कुली ने विक्की कौशल की फिल्म छावा के लाइफटाइम कलेक्शन (6.4 मिलियन डॉलर) को पीछे छोड़ दिया है.

विदेशी बाजारों में कुली का दबदबा

यह फिल्म अब 2025 की विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. खास बात यह है कि फिल्म के तेलुगु वर्जन ने अकेले 1.81 मिलियन डॉलर का योगदान दिया है, जिससे पता चलता है कि कुली की धाक सिर्फ तमिल दर्शकों तक सीमित नहीं है.

छावा वर्सेज कुली

छावा ने भारत में अब तक 601 करोड़ रुपये कमाए हैं और घरेलू बाजार में नंबर वन बनी हुई है. वहीं, कुली ने भारत में 10 दिनों में 245.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. हालांकि यह एक बड़ी कमाई है, लेकिन छावा के आंकड़ों के करीब भी नहीं. विदेशों में कुली नंबर वन है, जबकि भारत में छावा का दबदबा है.

अन्य फिल्मों का प्रदर्शन

नए सितारों अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और 6 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर है. महावतार नरसिम्हा और वॉर 2 जैसी बड़ी फिल्मों के बीच भी इसने अपनी पकड़ बनाए रखी है.

यह भी पढ़े: War 2 Box Office Records: रजनीकांत की ‘कुली’ से टक्कर के बीच वॉर 2 ने तोड़ा सलमान खान की सुपरहिट फिल्म का रिकॉर्ड, रिपोर्ट्स ने चौंकाया

यह भी पढ़े: War 2 vs Coolie Box Office Day 11: ऋतिक रोशन या रजनीकांत? 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भरी और किसे मिली शिकस्त

यह भी पढ़े: Naagin 7 Teaser: नए सीजन के साथ वापस लौटी ‘नागिन’, ‘नागिन 7’ के पहले टीजर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >