Coolie Box Office Records: दुनियाभर में रजनीकांत की ‘कुली’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 5 दिनों में साउथ से बॉलीवुड तक रच दिया इतिहास

Coolie Box Office Records: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने 5 दिनों में 208 करोड़ का कलेक्शन किया. वॉर 2 से क्लैश के बावजूद मूवी 2025 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़े हैं. आइए बताते हैं पूरा रिपोर्ट.

Coolie Box Office Records: सुपरस्टार रजनीकांत की बिग-बजट एक्शन ड्रामा फिल्म कुली ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. अयान मुखर्जी की वॉर 2 जैसी मेगा फिल्म से क्लैश होने के बावजूद, कुली ने सिर्फ पहले ही वीकेंड में अपना बजट लगभग निकाल लिया और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने 2 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और अब पहले वीकेंड के बाद तक कुल 208.05 करोड़ रुपये कमा चुकी है. इसके साथ ही फिल्म ने कई रिकार्ड्स तोड़कर साउथ से लेकर बॉलीवुड तक झंडे गाड़ दिए हैं.

2025 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

कुली ने 200 करोड़ पार करते ही अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 (183.38 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़कर 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है.

अब तक पीछे छोड़ी गई फिल्में:

  • रेड 2 – ₹173.44 करोड़
  • सितारे जमीन पर – ₹167.45 करोड़
  • स्काई फोर्स – ₹113.62 करोड़
  • सिकंदर – ₹110.36 करोड़
  • केसरी चैप्टर 2 – ₹92.73 करोड़
  • जाट – ₹88.72 करोड़

वर्ल्डवाइड टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड (तमिल ग्रॉसर)

कुली ने ग्लोबल स्तर पर भी झंडे गाड़ दिए और वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों की ओपनिंग वीकेंड लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया.

  1. Coolie – ₹385.00 Cr (4 दिन, 2025)
  2. 2.0 – ₹379.00 Cr (4 दिन, 2018)
  3. Leo – ₹356.40 Cr (4 दिन, 2023)
  4. Jailer – ₹308.00 Cr (4 दिन, 2023)
  5. The GOAT – ₹281.00 Cr (4 दिन, 2024)

‘कुली’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया नेट)

  • पहला दिन – ₹65 करोड़ (2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग)
  • दूसरा दिन – ₹54.75 करोड़
  • तीसरा दिन – ₹39.5 करोड़
  • चौथा दिन – ₹34 करोड़
  • पांचवां दिन – ₹12.15 करोड़

कुल कलेक्शन: ₹208.05 करोड़

रजनीकांत की कुली बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए माइलस्टोन बना रही है. यह फिल्म सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्मों को भी कड़ी टक्कर दे रही है और आने वाले दिनों में यह आंकड़े और भी ऊपर जा सकते हैं.

यह भी पढ़े: War 2 Box Office Records: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ ब्लॉकबस्टर की ओर, 6 दिनों में चकनाचूर किया अक्षय-अजय की लाइफटाइम सुपरहिट्स का रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >