Hera Pheri जैसी कॉमेडी फिल्म देखने के हैं शौकीन तो, OTT पर बिल्कुल मिस न करें ये मूवीज, जबरदस्त होगा टाइमपास

कॉमेडी फिल्में देखना किसे पसंद नहीं है. ऐसी मूवीज आपके लाइफ के स्ट्रेस को कम करती है. साथ ही हंसने पर भी मजबूर कर देती है. आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही मूवीज के ऑप्शन लेकर आए हैं.

हेरा फेरी जैसी कॉमेडी फिल्में काफी पॉपुलर हुई थी. इसे देखने के बाद आप खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे. आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही फिल्मों के ऑप्शन लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपका फुल ऑन एंटरटेनमेंट होगा.

Chup chupke

चुप चुप के
चुप चुप के परेश रावल की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक है. फिल्म में, एक स्ट्रीट हसलर (शाहिद कपूर) अपनी मौत को नकली बनाने का फैसला करता है, ताकि उसका परिवार बीमा धन से अपने कर्ज को चुका पाए. इस बेहतरीन मूवी को आप नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Bhagam bhag

भागम भाग
भागम भाग दो थिएटर कलाकारों की कहानी है, जो मेन लीड पाने के लिए एक दूसरे से कॉम्पटिशन करते हैं. आपको ये फिल्म काफी मजेदार लगेगी. इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय करें.

Hungama

हंगामा
लव ट्रायंगल में उलझी एक तिकड़ी, एक शादीशुदा पहाड़ी जोड़ा, एक अपराधी, और कई फनी कैरेक्टर जब एक छत के नीचे मिलते है, तो उनके एक्शन और सीन्स आपको लोटपोट कर देंगे. इस मूवी को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय करें.

Phir hera pheri

फिर हेरा फेरी
फिर हेरा फेरी में राजू, श्याम और बाबू भैया को उनका लालच फिर से गरीब बना देता है. इसमें सर्कस वाला सीन देखने लायक है. इस कल्ट मूवी को अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

Golmaal

गोलमाल
गोलमाल, परेश रावल की सबसे मजेदार कॉमेडी फिल्मों में से एक है. इसके डायलॉग्स और अजय देवगन की कॉमिक टाइमिंग आपको हंसने पर मजबूर कर देगी. आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

De dana dan

दे दना दन में
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, कैटरीना कैफ और जॉनी लीवर की फिल्म दे दना दन हंसी का रोलरकोस्टर राइड है. इसका हर एक सीन आपके मूड को लाइट कर देगा. इस मूवी को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

Hulchul

हलचल
हलचल में, अंजलि और जय दो झगड़ते परिवारों से हैं और केवल बदला लेने के लिए प्यार का नाटक करते हैं. हालांकि, उनका प्लान तक फ्लॉप हो जाता है, जब वे प्यार में पड़ जाते हैं और अपने परिवारों को एक साथ लाने का फैसला करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >